best news portal development company in india

फगवाड़ा में ED की रेड:  वाहिद संधर शुगर मिल, गोल्ड जिम पर छापेमारी; ​​​​​​​मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच जारी

SHARE:

फगवाड़ा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार सुबह पंजाब के फगवाड़ा में बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहिद संधर शुगर मिल, गोल्ड जिम और इससे जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। बुधवार को सुबह से ही ED के करीब 50 से ज्यादा अधिकारी अलग-अलग टीमें बनाकर सभी जगह पर एक साथ रेड करने के लिए पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले की जांच का हिस्सा है। लंबे समय से मिल और इसके मालिक जरनैल सिंह वाहद पर किसानों के लगभग 40 करोड़ रुपए से अधिक बकाया भुगतान न करने और सरकारी जमीन के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगे हुए हैं।

शुगर मिल के अंदर खड़ी ईडी की सुरक्षा टीम।
शुगर मिल के अंदर खड़ी ईडी की सुरक्षा टीम।

 

कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

ईडी की टीमें सुबह जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित फगवाड़ा के पास वाहिद संधर शुगर मिल, गोल्ड जिम, और जरनैल सिंह वाहिद से जुड़े आवासीय तथा व्यवसायिक ठिकानों पर पहुंचीं। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की गहन तलाशी ली।

बताया जा रहा है कि यह मामला उन शिकायतों से जुड़ा है, जिनमें मिल पर किसानों के भुगतान रोकने के आरोप हैं। कई वर्षों से किसान इस बकाये की अदायगी को लेकर विरोध जता चुके हैं। ईडी अब जांच कर रही है कि कहीं इस रकम का उपयोग अवैध लेन-देन या मनी लॉन्ड्रिंग में तो नहीं किया गया।

ईडी ने आधिकारिक तौर पर छापेमारी के नतीजों पर बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई