best news portal development company in india

लुधियाना और ओडिशा पुलिस ने दबोचे 2 साइबर  ठग : 7 करोड़ की ठगी का मामला

SHARE:

लुधियाना। लुधियाना (पंजाब) और गुंटूर (आंध्र प्रदेश) से ओडिशा पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने 2 ठगों को गिरफ्तार किया है। दोनों ठग अलग-अलग मामलों में पकड़े गए है। इन आरोपियों ने निवेशकों से 7 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की है।

क्राइम ब्रांच ने लुधियाना से बिट्टू कुमार (41) को गिरफ्तार किया है। उस पर ओडिशा के एक निवेशक से 6.16 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप है। लुधियाना जिले में किस जगह से आरोपी को पुलिस ने दबोचा है इस बारे अभी किसी अधिकारी ने कुछ नहीं बताया।

आरोपियों ने पीड़ित को डिजिटल करेंसी एक्सचेंज ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए उच्च रिटर्न का वादा किया। पीड़ित ने आरोपियों द्वारा दिए गए बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए। लेकिन जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की, तो उसे धोखाधड़ी का पता चला।

ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस करेगी पूछताछ

पीड़ित ने तुरंत साइबर क्राइम यूनिट में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को लुधियाना से ट्रेस किया। सूत्रों मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा ले गई है जहां उससे पूछताछ होगी।

पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और डेबिट कार्ड जैसे आपत्तिजनक सामान जब्त किए हैं। आरोपी पर आईपीसी की धारा 419, 420, 465, 467, 468, 471, 120 (बी) और 34 तथा आईटी एक्ट-2000 की धारा 66-सी और 66-डी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

1 करोड़ से अधिक की सुधीर कुमार ने की ठगी

वहीं दूसरे मामले में, साइबर ठगों ने ओडिशा के एक व्यक्ति से 1 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की। आरोपियों ने पीड़ित को ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए उच्च रिटर्न का लालच दिया। जब पीड़ित ने पैसे निकालने की कोशिश की और असफल रहा, तो उसने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी सुधीर कुमार (33) को गुंटूर से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बैंक पासबुक, चेक और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा लाया गया।

आरोपी पर BNS की धारा 318 (4), 319 (2), 336 (2), 336 (3), 338, 340 (2), 61 (2) और 3(5) तथा आईटी एक्ट-2000 की धारा 66-सी और 66-डी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई