वृषभ राशि : वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। करियर हो या कारोबार, दोनों जगह चीजें कभी बनती तो कभी बिगड़ती नजर आएंगी। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपके धैर्य और विवेक की परीक्षा रहने वाली है। यदि आप लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलते हैं और समस्याओं से घबराए बगैर उनका एक-एक करके समाधान निकालने का प्रयास करते हैं, तो निश्चित मानिए आपकी कोशिश रंग लाएगी। भूलकर भी हताश और निराश होकर समस्याओं से भागने की गलती न करें।
मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। घर-परिवार से लेकर करियर-कारोबार में चीजें अनुकूल बनी रहेंगी, लेकिन आपको ध्यान रखना है कि आप कहीं अति उत्साह में कोई गलती न कर बैठें। ऐसे में कार्यक्षेत्र हो या फिर घर, लोगों के साथ बातचीत करते समय आपको बहुत सावधानी बरतनी होगी। आपको यह समझना होगा कि आप कहते क्या हैं और दूसरों तक पहुंचता क्या है। सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को “सावधानी हटी, दुर्घटना घटी” का स्लोगन हर समय याद रखना होगा। करियर हो या फिर कारोबार, किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके धन एवं मान दोनों की हानि करा सकती है, इसलिए किसी भी कार्य को खूब सतर्क होकर और सूझबूझ के साथ करें। किसी भी कार्य को कल पर टालने या उसमें आलस्य करने से बचें। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है।
सिंह राशि: छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि नजरअंदाज कर दिया जाए, तो सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता एवं लाभ लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर, मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में शुभ फल की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सीनियर और जूनियर दोनों आप पर मेहरबान नजर आएंगे। आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आप अपनी सूझबूझ से कई बड़े मसलों का हल निकालने में इस सप्ताह कामयाब हो जाएंगे।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कुछेक घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। निजी समस्याओं के चलते आपके कामकाज भी प्रभावित हो सकते हैं। इस दौरान बेवजह के कार्यों के चलते आप अपने मूल लक्ष्य से भटक सकते हैं। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। अपनी योजनाओं का खुलासा उनके पूरा होने से पहले किसी को भी न बताएं, अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़ंगे डाल सकते हैं।
तुला राशि : तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह सोचे हुए कार्य समय पर नहीं पूरे होने पर आपका मन खिन्न रहेगा। छोटे-छोटे कार्यों को भी पूरा करने में आपको अधिक समय लग सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर का सपोर्ट अपेक्षाकृत कम मिल पाएगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में किसी के साथ वाद-विवाद करने से बचें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें।
सप्ताह के मध्य का समय आर्थिक दृष्टिकोण से परेशानी लिए रहने वाला है। यह समय सेहत, संपत्ति और संबंधों की दृष्टि से प्रतिकूल रहने वाला है।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। आप विभिन्न क्षेत्रों में मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे। आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आप बेरोजगार हैं, तो रोजगार प्राप्ति के अवसर बनेंगे। यदि नए कारोबार की योजना बना रहे थे तो उसमें सफलता मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा क्योंकि इस दौरान आप अत्यधिक कार्य अथवा मौसमी बीमारियों के कारण बीमार पड़ सकते हैं। इस दौरान खानपान और दिनचर्या सही रखें।
धनु राशि : धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में कुछेक बड़े बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कार्य में लापरवाही करने से बचना चाहिए। ध्यान रहे आलस्य और अभिमान, ये दो चीजें आपके काम को बिगाड़ सकती हैं। ऐसे में कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ मिलजुलकर चलना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में भाग्य का पूर्ण सहयोग नहीं मिल पाने से कई मामलों में सफलता नहीं मिल पाएगी।
मकर : इस सप्ताह मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। इस सप्ताह आप कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड न रहें और अपने रहन सहन के स्तर में सुधार लाएंगे। आपका कोई पुराना साथी आपके जीवन में वापस आ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम फाइनल होगा और आप किसी ऊंचाई वाली जगह जाने से बचें। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना होगा।
कुंभ: इस सप्ताह आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी काम को लेकर समस्या थी, तो वह भी आसानी से दूर होंगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें और जीवनसाथी से चल रही अनबन को दूर करने की कोशिश करें। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आप बिजनेस में भी कुछ योजनाओं पर अच्छा धन लगाएंगे, जिससे आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ होगा।
मीन: इस सप्ताह आपके लिए सेहत में समस्याएं लेकर आएगा, इसलिए आप थोड़ा सतर्कता बरतें। आपका कोई पुराना साथी वापस आ सकता है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। परिवार में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप भाई-बहनों से काम से लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील यदि अटक रही थी, तो उसके भी फाइनल होने की पूरी संभावना है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।