best news portal development company in india

वैष्णो देवी में अर्धकुमारी के पास लैंडस्लाइड : 5 की मौत:14 घायल; यात्रा रुकी

SHARE:

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग में अर्धकुमारी के पास लैंडस्लाइड हो गई। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार- हादसे में 5 लोग मारे गए, 14 घायल हैं। घायलों को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर कटरा ले जाया गया है। खराब मौसम की वजह से वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई थी। वैष्णो देवी से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार हुए।

लैंडस्लाइड के बाद के हालात दिखातीं तस्वीरें…

लैंडस्लाइड के बाद रास्ते में लगे टिनशेड गिर गए। रैलिंग भी क्षतिग्रस्त हुई।
लैंडस्लाइड के बाद रास्ते में लगे टिनशेड गिर गए। रैलिंग भी क्षतिग्रस्त हुई।
पहाड़ से बड़े पत्थर गिरे, जिन्हें हटाने का काम जारी है।
पहाड़ से बड़े पत्थर गिरे, जिन्हें हटाने का काम जारी है।
मलबे में कई लोगों के दबने से लोग घायल हो गए।
मलबे में कई लोगों के दबने से लोग घायल हो गए।

इधर, जम्मू में तवी नदी पर बने पुल के पास सड़क घंस गई। हादसे में कई गाड़ियां गिर गईं। पुलिस रेस्क्यू के लिए पहुंच गई है। अभी नुकसान को लेकर अपडेट नहीं आया है। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को कई जगहों पर बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। इसमें 10 से 15 घर बह गए। डोडा में पिछले 24 घंटे के दौरान 4 लोगों की मौत हुई है। हालांकि ये मौतें किन इलाकों में हुईं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

जम्मू-कश्मीर में लगातार तीन दिन से रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है। दो दिनों के लिए स्कूल बंद कर दिए हैं। जम्मू-श्रीनगर और बटोटे-किश्तवाड़ सहित कई नेशनल हाईवे समेत कई सड़कें बंद हैं। कई जगह नेटवर्क न होने की वजह से लोग इंटरनेट और कॉल कॉलिंग सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू व मनाली में 20 से ज्यादा घर, दुकानें और रेस्टोरेंट ब्यास नदी और पहाड़ी नालों में समा चुके हैं। नदियों के किनारे बने 30 से ज्यादा घर भी खतरे में हैं। कुल्लू-मनाली रोड का एक हिस्सा ब्यास नदी में बह गया। इससे मनाली का कुल्लू जिला मुख्यालय से संपर्क कट चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई