best news portal development company in india

पंजाब में 30 अगस्त तक स्कूलों में छुटि्टयां : 5 जिलों में रेड अलर्ट

SHARE:

पंजाब में 30 अगस्त तक स्कूल बंद रहेंगे। बारिश को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। CM भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- पिछले दिनों से भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग की ओर से आगे भी कुछ दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसे देखते हुए राज्य के सभी प्राइमरी, सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 27 अगस्त से 30 अगस्त तक बंद रहेंगे।

पठानकोट में बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना बुलाना पड़ी।  हेलिकॉप्टर से भी लोग रेस्क्यू किए गए। - Dainik Bhaskar

पठानकोट में बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना बुलाना पड़ी। हेलिकॉप्टर से भी लोग रेस्क्यू किए गए।

मौसम विभाग विज्ञान चंडीगढ़ ने 5 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, बरनाला, संगरूर और मनसा में बारिश का रेल अलर्ट जारी किया गया है। उधर, 7 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। रणजीत सागर डैम और भाखड़ा डैम से लगातार पानी छोड़े जाने से रावी, सतलुज और ब्यास नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। तरनतारन और फिरोजपुर में हरिके हेडवर्क्स से छोड़े गए पानी के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

ब्यास नदी पर बने चक्की रेलवे पुल के नीचे से मिट्‌टी धंसने से पठानकोट-जालंधर रेलवे रूट बंद कर दिया गया है। इससे 90 ट्रेनें प्रभावित हुईं। कुछ को पठानकोट-अमृतसर-जालंधर रूट से रवाना किया जा रहा है।

पठानकोट के कजला गांव से 6 लोग ध्रुव हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किए गए। रावी नदी में आई बाढ़ के कारण लोग फंस गए थे, जिन्हें NDRF लगातार बाहर निकालने की कोशिश कर रही थी। बाद में सेना बुलानी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई