best news portal development company in india

पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा के भाई का देहांत : कल पठानकोट में होगा संस्कार

SHARE:

पठानकोट। पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के बड़े भाई राम प्रसाद शर्मा का निधन हो गया है। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पिछले 15 दिनों से उनका इलाज पीजीआई में चल रहा था और पिछले तीन दिनों से वे आईसीयू में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार 29 अगस्त को सुबह 11 बजे पठानकोट स्थित सिविल अस्पताल के पास श्मशान घाट में किया जाएगा।

एक ही घर में रहते थे दोनों परिवार

राम प्रसाद शर्मा पावर ग्रिड से एजीएम के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। अश्वनी शर्मा के जीवन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। वे अपने छोटे भाई अश्वनी शर्मा के साथ हर समय चट्टान की तरह खड़े रहते थे। संयुक्त परिवार के रूप में दोनों परिवार एक ही घर में रहते थे।

बीमारी के दौरान भाई के साथ रहे अश्वनी शर्मा

राम प्रसाद शर्मा लंबे समय से बीमार थे। बुधवार को जब पठानकोट क्षेत्र में बाढ़ का खतरा था, उस समय अश्वनी शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर जानकारी दी थी कि उनके भाई की तबीयत बहुत खराब है और उनका इलाज पीजीआई में चल रहा है, इसलिए वे चंडीगढ़ में हैं।  उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में जनता को भरोसा दिलाया कि उनके साथ भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहेंगे। साथ ही उन्होंने तीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए थे, जिन पर लोग मदद के लिए संपर्क कर सकते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *