best news portal development company in india

पंजाब सरकार ने लोगों को दी बड़ी राहत : आठ नई ऑनलाइन सेवाएं शुरू की, लाइसेंस समेत घर बैठे होंगे ये सारे काम

SHARE:

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने स्थानीय निकाय विभाग के अंतर्गत आठ नई सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। इन सुविधाओं में शहरी निवासियों के लिए पालतू जानवरों के लाइसेंसों की ऑनलाइन आवेदन और जारी करने की सुविधा, किराये और लीज समझौतों के प्रबंधन के लिए डिजिटल प्लेटफार्म, विज्ञापनों और होर्डिंग्स के लिए ऑनलाइन अनुमतियां, यातायात और अन्य उल्लंघनों के लिए ई-चालान प्रणाली और नागरिकों के लिए कूड़ा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान जैसी प्रमुख सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि पंजाब पहले से ही ई-गवर्नेंस सेवाएं प्रदान करने में अग्रणी राज्य है और इन नई पहलकदमियों का उद्देश्य शहरी सेवाओं को अगले स्तर पर ले जाना है। उन्होंने बताया कि आठ नई सेवाएं न केवल हमारी स्थानीय निकायों की कार्यकुशलता में सुधार लाएंगी बल्कि नागरिकों को आवश्यक सेवाओं तक सुविधाजनक और पारदर्शी पहुंच भी प्रदान करेंगी। सेवाएं पारदर्शी और ऑनलाइन तरीके से नागरिकों को वास्तविक समय अपडेट और ट्रैकिंग क्षमताओं के साथ उपलब्ध कराई जाएंगी। कैबिनेट मंत्री ने उम्मीद जताई कि ये नई सेवाएं नागरिकों के अनुभव को महत्वपूर्ण रूप से बेहतर बनाएंगी और अन्य राज्यों के लिए एक मानक स्थापित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई