देहरादून। उत्तराखंड में फिर बारिश का कहर बरपा है। बादल फटने से राज्य के तीन जिलों में भारी तबाही की तस्वीर सामने आई है। एक महिला की मौत हो गई। जबकि कई लोग लापता है। कुछ घायल हैं। लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।
गंगा घाटों को खाली कराया गया
पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश और चमोली में बादल फटने की घटना के कारण गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके चलते ऋषिकेश और हरिद्वार के गंगा घाटों के किनारे रहने वाले लोगों को जल पुलिस द्वारा सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। सभी गंगा घाटों को खाली करा दिया गया है।








