best news portal development company in india

फाजिल्का में सतलुज उफान पर पुल डूबा, 8 जिले बाढ़ की चपेट में; अब तक 23 मौतें

SHARE:

बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू करती NDRF की टीम। फाजिल्का में सतलुज के पानी में पुल डूबा, कपूरथला में लोग खुद किश्तियों के सहारे बाहर निकल रहे। करतारपुर साहिब गुरुद्वारे की सफाई की जा रही।   पंजाब में बाढ़ की चपेट में आने वाले जिलों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। इनमें अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, फिरोजपुर और फाजिल्का शामिल हैं। बाढ़ का असर अब पटियाला और मानसा में भी दिखने लगा है।

बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू करती NDRF की टीम। फाजिल्का में सतलुज के पानी में पुल डूबा, कपूरथला में लोग खुद किश्तियों के सहारे बाहर निकल रहे। करतारपुर साहिब गुरुद्वारे की सफाई की जा रही। - Dainik Bhaskar

घग्गर नदी के ओवरफ्लो होने से पटियाला के कुछ गांवों के खेतों में पानी भर गया है। वहीं शनिवार को सतलुज, रावी और घग्गर में जलस्तर बढ़ रहा है। सतलुज में बढ़ते पानी से जालंधर में बाढ़ का अलर्ट है। अबोहर में घर की छत गिर गई। लेकिन जानी नुकसान नहीं हुआ। जम्मू में हुई तबाही को देखते हुए पंजाब से होकर गुजरने वाली करीब 47 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर पंजाब, जम्मू और हरियाणा के लोगों पर पड़ेगा। फाजिल्का में सतलुज उफान पर है। यहां सरहदी गांव में नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बहना शुरू हो गया है। स्पेशल DGP अर्पित शुक्ला ने कहा कि सेना के 20 हेलिकॉप्टर रेस्क्यू में लगाए गए हैं। पंजाब पुलिस, भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल (BSF), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और सिविल प्रशासन मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

पंजाब में बाढ़ में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 3 अभी भी लापता हैं। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक अब तक बाढ़ में फंसे 7,689 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। वहीं, पाकिस्तान में गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब से पानी निकाल दिया गया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ के आदेश के बाद यहां सफाई का काम जारी है।

अबोहर में घर की छत गिरी, आसपास के घरों में भी आई दरारें।
अबोहर में घर की छत गिरी, आसपास के घरों में भी आई दरारें।
कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ में डूबी बिल्डिंग।
कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ में डूबी बिल्डिंग।
बाढ़ के पानी से बिजली के खंबे भी डूब गए हैं।
बाढ़ के पानी से बिजली के खंबे भी डूब गए हैं।
बचाव दल के सदस्य गांवों में जाकर राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं।
बचाव दल के सदस्य गांवों में जाकर राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं।
कपूरथला में बच्चे के साथ बाढ़ के पानी से घिरे घर में मदद का इंतजार करती महिला।
कपूरथला में बच्चे के साथ बाढ़ के पानी से घिरे घर में मदद का इंतजार करती महिला।
रावी दरिया का पानी अमृतसर के गांव हरड़ कलां तक पहुंच गया है। यहां से अजनाला कस्बा कुछ ही दूरी पर है।
रावी दरिया का पानी अमृतसर के गांव हरड़ कलां तक पहुंच गया है। यहां से अजनाला कस्बा कुछ ही दूरी पर है।
फाजिल्का में लोगों को सुरक्षित निकालते हुए NDRF 13 बटालियन की टीम ।
फाजिल्का में लोगों को सुरक्षित निकालते हुए NDRF 13 बटालियन की टीम ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई