जालंधर। पंजाब के जालंधर में मंगलवार को हो रही बारिश के कारण पूरे शहर में जलभराव के हालात हैं। इस वक्त पंजाब के 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। साथ ही बाढ़ संभावित क्षेत्रों में जालंधर और लुधियाना शामिल किया गया है। जालंधर में सतलुज दरिया से सटे इलाकों में बाढ़ का पानी आने का खतरा बना हुआ है। जालंधर में बाढ़ को लेकर डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल कहा है कि रोपड़ के फ्लड गेट खोल के एक 1.14 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है। इससे फिल्लौर, शाहकोट और आसपास के इलाके में प्रभाव पड़ सकता है। आज हुई बारिश के कारण जालंधर कोर्ट में पानी भर गया, जिसके चलते आज सारा कामकाज ठप पड़ा हुआ है।
शहर का पॉश एरिया मेनब्रो चौक में कोठियों के बाहर भरा पानी।
शहर की टूटी सड़कों से सबसे ज्यादा प्रभावित जालंधर
बता दें कि शहर में बारिश के अलर्ट के चलते पूरा शहर जलभराव की चपेट में हैं। मगर जलभराव के साथ साथ शहर का इस वक्त सबसे बड़ी मार लोगों को टूटी हुई सड़कों की झेलनी पड़ रही है। नकोदर चौक से लेकर वर्कशॉप चौक तक सारी सड़क टूटी हुई है और उक्त सड़क पर जलभराव है। यह शहर की सबसे प्रमुख सड़क है, जिसके चलते मजबूरन लोगों को उक्त सड़क का इस्तेमाल करना पड़ता है।
जालंधर के फिल्लौर में स्थित श्री शनि मंदिर में भरा पानी।
फिल्लौर, शाहकोट और लोहिया में बाढ़ का अलर्ट
जिससे जालंधर के फिल्लौर से लेकर शाहकोट और लोहिया तक बाढ़ के हालात भी बन सकते हैं। जिसको लेकर डिप्टी कमिश्नर द्वारा जालंधर जिले के लोगों को दरिया के किनारे से हटाने के लिए आदेश और अपील जारी कर दी गई है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि अगर तो पानी सही से आगे चल जाता है तो स्थिति ठीक रह सकती है अगर पानी दरिया से बाहर आता है तो हालत बिगड़ने के असर हो सकते हैं। वहीं, सतलुज का जलस्तर बढ़ने से फिल्लौर के शनि मंदिर में भी करीब 2 फिट तक पानी भर चुका है।
देखें बारिश के बाद जालंधर शहर के हालातों की तस्वीरें…
जालंधर के गोपाल नगर में भरा पानी।
जालंधर बतरा पैलेस के पास भरा पानी।
कपूरथला चौक से सटे मोहल्लों में भरा भारी पानी।
बारिश के कारण चिक-चिक चौक से कपूरथला चौक की ओर जारी सड़क पर पानी भरा हुआ है। जलभराव आधी से ज्यादा सड़क पर है। वहीं, आधी सड़क निर्माण के लिए तोड़ी हुई है। जोकि दलदल बनी हुई है।
नकोदर चौक से लेकर वर्कशॉप चौक तक आधी सड़क दलदल बनी हुई है।
जालंधर के चिकचिक चौक के चारों तरफ सड़क टूटी और उसमें जलभराव।
जालंधर के पॉश एरिया आदर्श नगर में भरा पानी।
जालंधर के सबसे प्रमुख श्री गुरु रविदास चौक के आसपास सड़क पूरी तरह से टूटा हुआ है। चारों तरह सड़कें टूटी हैं और जलभराव है। जिससे कई लोग अपने वाहनों से वहां गिरे। जिसके चलते रोड चौक में बने गड्ढों में पत्थर डाले जा रहे हैं।
श्री गुरु रविदास चौक से मॉडल टाउन की ओर जाती सड़क।
जालंधर के सबसे प्रमुख श्री गुरु रविदास चौक में बने बड़े बड़े गड्ढे।
जालंधर के डीसी ऑफिस रोड पर जलभराव।
जालंधर के मॉडल टाउन में भरा पानी। शोरूमों के आगे लोगों ने खुद ही रेता की बोरियां रखीं हैं, जिससे बेसमेंटों के अंदर पानी न जाए।
जालंधर के सबसे पॉश एरिया में से एक जीटीबी नगर में टूटी हुई सड़कों की वजह से पानी भर गया। जिससे लोग परेशान हो रहे हैं।