best news portal development company in india

पंजाब सीएम भगवंत मान बाढ़ पीड़ित महिला का दुख सुन हुए भावुक : बोले-मैं केंद्र से अपना हक मांग रहा हूं, भीख नहीं; सभी को मुआवजा देंगे

SHARE:

फिरोजपुर। पंजाब सीएम भगवंत मान आज फिरोजपुर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। लोगों की फसलों और घरों का जायजा लिया। इस दौरान लोगों का दर्द सुनकर सीएम खुद भावुक हो गए। उन्होंने लोगों काे भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। वहीं, उन्होंने कहा कि हमने केंद्र से अपने 60 हजार करोड़ रुपए मांगे। उन्होंने साफ किया है कि हम केंद्र से भीख नहीं, बल्कि अपना हक मांग रहे हैं।
पंजाब सीएम एक बाढ़ पीड़ित महिला का दुख सुन खुद हुए भावुक। उन्होंने महिला को हर संभव मदद को भरोसा दिया है। - Dainik Bhaskar

पंजाब हमेशा देश के साथ खड़ा है

सीएम ने कहा कि पंजाब देश के फूड बॉल कहा जाता है। कोई भी स्थिति आई है, पंजाब हमेशा देश के साथ खड़ा है। आजादी की लड़ाई हो या फिर हरित क्रांति या फिर कोई अन्य लड़ाई। लेकिन आज पंजाब संकट की घड़ी से गुजर रहा है। जैसे पंजाब हमेशा देश के लिए खड़ा रहा है और आज पंजाब संकट में है तो उम्मीद है कि देश भी पंजाब के साथ खड़ा होगा।

मैं केंद्र से अपना हक मांग रहा हूं; सभी को मुआवजा देंगे- मान

सीएम ने कहा कि मैं पंजाब का हक मांग रहा हूं, भीख नहीं। पीएम साहब और गृहमंत्री का फोन आया था। उन्होंने सारी स्थिति का जायजा लिया है। इस समय भी लोग घरों की छतों और पुलों पर बैठे हैं, लेकिन घर छोड़ने को तैयार नहीं हैं। मुसीबत की इस घड़ी में सेना ने 20 हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराए हैं, इसके लिए मैं भारतीय सेना का धन्यवाद करता हूं।

अमृतसर से एम्बुलेंस के साथ डॉक्टर और स्वास्थ्य स्टाफ अजनाला के लिए रवाना होते हुए।
अमृतसर से एम्बुलेंस के साथ डॉक्टर और स्वास्थ्य स्टाफ अजनाला के लिए रवाना होते हुए।

तीनों बांध पूरी तरह सुरक्षित

सीएम ने बताया कि अभी तक रणजीत सिंह सागर बांध, पौंग और भाखड़ा बांध सुरक्षित है। अगर ऊपर से पानी न आए, तो स्थिति सुधरेगी। मैं हिमाचल को नहीं कह सकता हूं कि पानी रोक लो। क्योंकि पानी का कुदरती बहाव है। हम काश्तकारों के नुकसान देंगे। उन्हें मुआवजा दिया जागा। वही, डिसिल्टिंग आदि का मुद्दा केंद्र से उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई