best news portal development company in india

पंजाब पहुंचे बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों की मदद में जुटे, राहत सामग्री बांटी

SHARE:

गुरदासपुर।  पंजाब में आई भीषण बाढ़ ने हजारों परिवारों की जिंदगी को अस्त व्यस्त कर दिया है। कई जिलों में पानी से घर उजड़ गए हैं, खेत बर्बाद हो गए हैं और लोग अब भी राहत और मदद की उम्मीद में हैं। इस कठिन समय में आम जनता के साथ-साथ कई संस्थाएं और समाजसेवी आगे आ रहे हैं। अब बॉलीवुड से भी मदद का हाथ बढ़ाया गया है।

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने पंजाब के गुरदासपुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों के साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। इसमें भोजन, कपड़े और जरूरी सामान शामिल था। रणदीप ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उनकी परेशानियां भी सुनीं।

रणदीप ने बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल समय में वह उनके साथ खड़े हैं और हरसंभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है और संकट की घड़ी में सभी को मिलकर एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए।

बाढ़ प्रभावितों की मदद करते हुए रणदीप
बाढ़ प्रभावितों की मदद करते हुए रणदीप

हुड्डा के साथ साथ कई पंजाबी कलाकारों ने भेजी मदद

स्थानीय लोगों ने रणदीप हुड्डा की मौजूदगी और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कई लोगों ने कहा कि उनकी मदद से उन्हें मनोबल मिला है और यह एहसास हुआ है कि देश-समाज उनके दुख-दर्द में साथ खड़ा है। गौरतलब है कि पंजाब में लगातार बारिश और बांधों के टूटने से आई बाढ़ ने अब तक बड़ी तबाही मचाई है।

प्रशासन और सेना राहत व बचाव कार्य में जुटी है, वहीं रणदीप हुड्डा जैसे कलाकारों का आगे आना पीड़ितों के लिए उम्मीद की किरण साबित हो रहा है। बता दें कि हुड्डा से पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा, पंजाबी गायक और बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दोसांझ, एमी वर्क सहित अन्य कलाकारों ने मदद भेजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई