best news portal development company in india

आप विधायक रमन अरोड़ा फिर मुसीबत में…. रामामंडी थाने में एफआईआर दर्ज

SHARE:

जालंधर। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा करप्शन केस की साजिश में जेल में बंद थे। उन्हें हाईकोर्ट से रेगुलर बेल मिल गई, लेकिन अब विधायक अरोड़ा पर थाना रामा मंडी की पुलिस ने जबरन वसूली की धाराएं लगाई है। इस केस में पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि विधायक ने डरा-धमका कर उनसे वसूली की थी। यहां बता दें कि विधायक अरोड़ा की थाना रामा मंडी में अच्छी पकड़ रही है।

अरोड़ा के जेल जाने के बाद पार्टी ने सेंट्रल हल्के का इंचार्ज उद्योगपति नितिन कोहली को लगाया था, जिसके बाद चर्चा थी कि सेंट्रल हलके में उप-चुनाव हो सकते है लेकिन अरोड़ा ने अपने विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया था। इसके बाद अब अगस्त महीने के आखिर में विधायक के खिलाफ नई शिकायत आने पर पुलिस ने जांच दौरान मामला दर्ज कर दिया है।

कुछ देर बाद कोर्ट में किया जाएगा विधायक अरोड़ा को पेश

विधायक अरोड़ा नाभा जेल में बंद थे। आज विधायक अरोड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे कुछ देर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। यहां बता दें कि आज एटीपी को विजिलेंस ने 14 मई को पकड़ा था, जबकि विधायक को 23 मई को उनके अशोक नगर घर से गिरफ्तार किया था। अरोड़ा के खुलासे के बाद साजिश में उनके बेटे राजन अरोड़ा, समधी राजू मदान, हरप्रीत कौर और मखीजा को आरोपी बनाया था। राजन को पहले ही कोर्ट से राहत मिल चुकी है। मखीजा और हरप्रीत कौर बेल पर आ चुके है। विधायक के घर से 6.30,245 रुपए और 1200 ग्राम सोने के जेवर बरामद हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई