best news portal development company in india

मुख्यमंत्री मान दूसरे दिन भी फोर्टिस अस्पताल में भर्ती : मां मिलने पहुंचीं,2 दिन और एडमिट रहेंगे

SHARE:

मोहाली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तबीयत खराब होने के कारण मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। आज उनसे मिलने उनकी माता हरपाल कौर, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, प्रदेश के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और पंजाब AAP के प्रधान अमन अरोड़ा पहुंचे।

CM की सेहत में अब सुधार है। उनकी पल्स रेट पहले से बेहतर हुई है। मेडिकल टीमें लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मुख्यमंत्री को धड़कन धीमी होने और कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। यहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनका चेकअप किया और निगरानी के लिए भर्ती करने की सलाह दी थी। इसके बाद शुक्रवार रात उन्हें एडमिट कर लिया गया था।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री की हालत अब पहले से बेहतर है।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री की हालत अब पहले से बेहतर है।
  • अचानक पल्स रेट 44 पर पहुंची: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा- पिछले तीन दिनों से भगवंत मान की तबीयत खराब चल रही थी। उनका इलेक्ट्रोलाइट इनबैलेंस हुआ था। दो तीन दिन तो घर पर इलाज चलता रहा। हम सब लोग उनको देख रहे थे, कल (शुक्रवार) उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। शाम को अचानक पल्स रेट 44 तक आ गया था। जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया।
  • 2 दिन और अस्पताल में भर्ती रहेंगे: सिसोदिया ने कहा- भगवंत मान आज कुछ बेहतर स्थिति में हैं। डॉक्टर 2 दिन और भगवंत मान को अस्पताल में रखेंगे। पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद वह फिर पंजाब की सेवा में लगेंगे। भगवंत मान का शरीर सिर्फ अस्पताल में है, उनकी आत्मा पंजाब के लोगों और उनकी भलाई में है। पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर मेरे साथ बात कर रहे थे।
  • बाढ़ की स्थिति पर अधिकारियों से बात करेंगे: सिसोदिया ने आगे कहा- मुख्यमंत्री जल्द अस्पताल में ही अधिकारियों से बातचीत करेंगे और उनसे बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे। पंजाब में बाढ़ का पानी अब उतरने लगा है, अब अधिकारियों के साथ उक्त पानी उतरने के बाद आने वाली दिक्कतों को लेकर योजना बनाई जा रही है। पूरी टीमें उसी पर काम कर रही हैं। एक दो दिन में यहां से डिस्चार्ज होने के बाद वह तेजी से इस पर काम शुरू करेंगे।
बीते दिनों पंजाब सीएम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर थे। इस दौरान राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल और विधायक बलकार सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।
बीते दिनों पंजाब सीएम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर थे। इस दौरान राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल और विधायक बलकार सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।

तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर अस्पताल लाए गए

जानकारी के मुताबिक भगवंत मान पिछले दो दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। इसी वजह से उनका AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा भी टल गया था। तब से वह चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर ही आराम कर रहे थे और वहीं पर इलाज चल रहा था। लेकिन शुक्रवार शाम उनकी तबीयत और बिगड़ गई।

पिछले साल भी सितंबर माह में तबीयत खराब हुई थी

CM भगवंत मान की तबीयत पिछले साल भी बिगड़ी थी। 26 सितंबर 2024 को उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रूटीन चेकअप में पता चला कि उनके फेफड़ों की धमनी में सूजन थी, जिससे दिल पर दबाव बढ़ रहा था और ब्लड प्रेशर अस्थिर हो रहा था।

बाद में सामने आया कि मान को लैप्टोस्पायरोसिस नामक संक्रमण है। यह एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन है, जो बरसात और गंदे पानी के संपर्क से फैलता है और शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकता है। लगातार देखरेख और दवाओं के असर से उनकी तबीयत में सुधार आया। तीन दिन बाद 29 सितंबर 2024 को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई