best news portal development company in india

बाढ़ जैसी त्रासदी के बीच पंजाब का सरकार एलान : खेतों से रेत निकालने के लिए सरकार लाएगी पॉलिसी

SHARE:

चडीगढ़। पंजाब में बाढ़ जैसी त्रासदी के बीच सरकार खेतों से रेत निकालने के लिए पॉलिसी लेकर आ रही है। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने एलान किया है कि जल्द ही सरकार पॉलिसी ला रही है। उन्होंने कहा कि सूबे में बाढ़ की वजह से खेतों में पानी के साथ रेत आने के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। रबी फसल पर भी संकट गहरा गया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि पॉलिसी को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात हो गई है। ऐसे में एक-दो दिन में रेत निकालने के लिए पॉलिसी जारी कर दी जाएगी।

पंजाब में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। पीएम के पंजाब दौरे की घोषणा हो चुकी है। पीएम के दौरे को लेकर मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री को तुरंत राहत पैकेज का एलान करना चाहिए था। उनका दौरा ठीक है। इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पंजाब के हालातों को जानने के लिए दौरा कर चुके हैं।  आप प्रभारी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि अवैध खनन की वजह से पंजाब में बाढ़ की स्थिति पैदा हुई है। खनन को बाढ़ का कारण बताना ऐसे समय पर राजनीति करना है, जो कि गलत है। लोगों की इतनी परेशानी देखने के बाद भी केंद्रीय मंत्री पंजाब को दोष दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *