best news portal development company in india

कल होगी पंजाब कैबिनेट की बैठक, अस्पताल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे सीएम भगवंत मान

SHARE:

पंजाब कैबिनेट की बाढ़ संकट को लेकर एक अहम बैठक सोमवार को आयोजित होगी। इस बैठक में सीएम मान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के तहत जुड़ेंगे। 

चंडीगढ़। पंजाब कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक कल, 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री भगवंत मान के आधिकारिक आवास पर आयोजित होगी। इस बैठक में कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार यह बैठक राज्य के मौजूदा हालात और बाढ़ संकट को ध्यान में रखते हुए अहम होगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान वर्तमान अस्पताल में भर्ती हैं और अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुए हैं। वह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे और महत्वपूर्ण निर्णयों में अपनी भूमिका निभाएंगे। पंजाब में बाढ़ संकट के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। अस्पताल से ही वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि लोगों की सेवा उनकी प्राथमिकता है और वह किसी भी परिस्थिति में अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटेंगे।

बीते शुक्रवार को अस्पताल में हुए थे भर्ती

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बीते शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सीएम मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उनकी तबीयत ठीक नहीं होने के कारण शुक्रवार शाम को होने वाली कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया था। इस मीटिंग में प्रदेश में बाढ़ के हालातों के चलते ही राहत कार्यों में तेजी लाने के संबंध में चर्चा की जानी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *