best news portal development company in india

BSF और CIA फाजिल्का की संयुक्त टीम की बड़ी सफलता : 18 पिस्तौल, 1847 कारतूस सहित 2 गिरफ्तार

SHARE:

मोहाली। भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक और बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए सीमा सुरक्षा बल (BSF) और CIA फाजिल्का की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। 11 सितंबर की रात की गई इस विशेष कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए, साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार यह ऑपरेशन खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया था। बीएसएफ की इंटेलिजेंस विंग और CIA फाजिल्का ने मिलकर यह संयुक्त कार्रवाई गांव थेह कलंदर, फाजिल्का में अंजाम दी। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

बीएसएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की फोटो।
बीएसएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की फोटो।

 

BSF को मिली थी सूचना, जिसके आधार पर हुई कार्रवाई

बीएसएफ को पहले ही जानकारी मिल गई थी कि सीमा क्षेत्र से बड़ी तादाद में हथियारों की तस्करी की कोशिश की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ऑपरेशन शुरू किया और सफलता हासिल की।

बीएसएफ ने बताया कि यह कार्रवाई पाकिस्तान की नशा और आतंक की बड़ी साजिश को ध्वस्त करने वाली है। हथियार और गोला-बारूद की इतनी बड़ी खेप बरामद होना इस बात का सबूत है कि दुश्मन ताकतें पंजाब और देश की शांति भंग करने की साजिश रच रही थीं।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा- गिरफ्तार आरोपियों को विदेश में बैठे हैंडलर्स का समर्थन प्राप्त था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 18 पिस्टल, 1847 जिंदा कारतूस और 42 मैगजीन बरामद की हैं। पंजाब पुलिस सीमापार से होने वाले अपराध और संगठित तस्करी नेटवर्क पर लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है।

पंजाब पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी।
पंजाब पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी।

 

अवैध गतिविधियों में होना था हथियारों का इस्तेमाल-डीजीपी गौरव यादव

डीजीपी गौरव यादव ने कहा- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल सीमा पार से सक्रिय गैंगस्टरों और तस्करों के साथ मिलकर पंजाब में हथियारों की सप्लाई कर रहा था। इन हथियारों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों और गिरोहबाजी में किया जाना था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि उनके विदेशी हैंडलर्स और पंजाब में फैले नेटवर्क की पूरी जानकारी जुटाई जा सके।

पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक को ट्रेस करने, सभी सहयोगियों की पहचान करने और पूरे गिरोह को खत्म करने के लिए विशेष अभियान चला रही है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि जल्द मामले में अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई