best news portal development company in india

देर रात पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे की सड़क हादसे में मौत : गाड़ियों की आपस में भीषण टक्कर , बेकाबू क्रेटा गाड़ी की वजह से हुआ हादसा

SHARE:

जालंधर। पंजाब के जालंधर में देर रात करीब पौने 11 बजे पूर्व सांसद और अकाली दल के वरिष्ठ नेता मोहिंदर सिंह केपी के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान मॉडल टाउन के रहने वाले रिच्ची केपी (36) के रूप में हुई है ये हादसा शहर के पॉश एरिया मॉडल टाउन के माता रानी चौक के पास हुआ है। घटना के वक्त मोहिंदर सिंह केपी अपने घर में मौजूद थे। केपी का बेटा माडल टाउन के माता रानी चौक के पास कार में जा रहा था। जहां 4 गाड़ियों की आपस में भीषण टक्कर हुई, जिसमें केपी के बेटे रिच्ची की मौत हो गई है। रिच्ची के सिर पर गंभीर चोट और गर्दन का मनका टूटा था। जिससे उनकी मौत हो गई थी। सिर में चोट लगने के बाद उनका काफी खून बह गया था

हादसे के बाद क्राइम सीन पर खड़ी क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियां और आसपास इकट्ठा हुए लोग। - Dainik Bhaskar

हादसे के बाद क्राइम सीन पर खड़ी क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियां और आसपास इकट्ठा हुए लोग।

बेकाबू क्रेटा गाड़ी की वजह से हुआ हादसा

महेंद्र सिहं केपी के रिश्तेदार अमरीक सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में केपी का बेटा गंभीर घायल हुआ था, जिसकी बाद उसे तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया था। जहां उसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था। आज मोहिंदर सिंह केपी के बेटे का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। माता रानी चौक के पास एक तेज रफ्तार क्रेटा कार की वजह से ये हादसा हुआ है। घटना के वक्त केपी के बेटे अपने फॉरच्यूनर कार में सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार क्रेटा गाड़ी ने पहले दो गाड़ियों को टक्कर मारी, फिर फॉरच्यूनर सवार से टकराया। बाकी गाड़ियों में बैठे लोगों को सुरक्षित निकाला गया, मगर रिच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई