best news portal development company in india

कपूरथला में जिम्बाब्वे की युवती ने खोले फर्जी बैंक खाते : केनरा बैंक के खाते से जुड़ी 14 साइबर ठगी की शिकायतें, एफआईआर दर्ज

SHARE:

कपूरथला। पंजाब के कपूरथला में एक जिम्बाब्वे की युवती द्वारा साइबर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, डिजर्व गवेत्सायी नाम की युवती ने फगवाड़ा में केनरा बैंक में खाता खोला था।

नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) की जांच में पता चला कि इस खाते से जुड़ी देश के अलग-अलग राज्यों में 14 साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। युवती फगवाड़ा के ब्लॉक-सी रॉयल स्टे 2 पीजी, लॉ गेट महेड़ में रह रही थी।

कर रही थी ऑनलाइन ठगी

मुखबिर से मिली जानकारी के बाद साइबर क्राइम इंचार्ज अमनदीप कौर ने कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि युवती अपने साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन ठगी कर रही है। शुगर मिल चौक स्थित केनरा बैंक की शाखा में उसके खाते में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई है। एसएसपी के मुताबिक, यह एक पूरे गिरोह का मामला लग रहा है। एफआईआर में युवती के अलावा कुछ अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने जब युवती के ठिकाने पर छापा मारा तो वहां कोई नहीं मिला। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई