best news portal development company in india

युद्ध के मैदान के बाद क्रिकेट की पिच पर भी भारत से हारा पाकिस्तान : सूर्यकुमार ने सिक्स के साथ किया फिनिश

SHARE:

भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है. विवादों में रहे इस मैच में पाकिस्तान टीम कभी भी जीत के करीब नजर ही नहीं आई.

128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत दिलाई. अभिषेक के ताबड़तोड़ शॉट्स की बदौलत भारत ने चौथे ओवर में ही 40 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था. इसी ओवर में अभिषेक 13 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए. शुभमन गिल कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. 10 रन के स्कोर पर वो सैम अय्यूब की गेंद पर चकमा खाकर स्टम्प आउट हो गए.

भारत के 41 रन पर 2 विकेट गिर गए थे. यहां से तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभालते हुए 56 रनों की बेहद महत्वपूर्ण साझेदारी की. तिलक वर्मा ने 31 रन बनाए, लेकिन वो भी सैम अय्यूब की गेंद पर चकमा खाकर क्लीन बोल्ड हो गए. कप्तान सूर्यकुमार 47 रन बनाकर नाबाद रहे. उनके साथ शिवम दुबे भी 10 रन बनाकर नाबाद लौटे.

सूर्यकुमार ने सिक्स के साथ किया फिनिश

भारत-पाकिस्तान मैच जिस अंदाज में खत्म हुआ, उसे देख भारतीय क्रिकेट फैंस को एमएस धोनी की याद आ गई होगी. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सुफियां मुकीम की गेंद पर जोरदार सिक्स लगाकर भारतीय टीम की 7 विकेट से जीत जीत सुनिश्चित की. कप्तान ने अपनी 47 रनों की सधी हुई पारी में 5 चौके और एक छक्का भी लगाया.

इस जीत से भारतीय टीम ग्रुप A की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है, जिससे उसकी सुपर-4 में जगह लगभग पक्की हो गई है. भारत के दो मैचों में 4 अंक हो गए हैं, दूसरी ओर पाकिस्तान के अभी 2 अंक हैं और ग्रुप स्टेज में उसका सिर्फ एक मैच बचा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई