best news portal development company in india

हरिद्वार जाने वाली ट्रेन संख्या 12054 कोच पर लिखा था कुछ ऐसा… मचा हड़कंप

SHARE:

जालंधर।  जालंधर रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब हरिद्वार जाने वाली ट्रेन संख्या 12054 के एक कोच पर भारत विरोधी नारे लिखे होने की सूचना मिली। यह घटना कोच नंबर NR 257401 (कोच नंबर 11) में सामने आई, जिसे आतंकी संगठन से जुड़े गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा अंजाम दिया गया बताया जा रहा है। पन्नू ने इस हरकत की जिम्मेदारी खुद एक वीडियो जारी कर ली है। 

जानकारी के अनुसार, जब ट्रेन ब्यास स्टेशन पार कर रही थी, तो गेटमैन रणजीत कुमार (मोटर नंबर 62) की नजर कोच पर लिखे नारों पर पड़ी। उसने तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद जालंधर जीआरपी और आरपीएफ को भी अलर्ट किया गया।

ट्रेन के जालंधर पहुंचते ही उसे तुरंत रोक लिया गया और सुरक्षा बलों ने संबंधित कोच की तलाशी ली और स्प्रे से लिखे नारे हटा दिए। हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला, लेकिन इस घटना ने रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। रेलवे और पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा बढ़ा दी गई है और यात्रियों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी दें। इस घटना के बाद यात्रियों में चिंता और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई