best news portal development company in india

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सिरोपा देने पर डिप्टी मैनेजर का तबादला : कथावाचक और सेवादार को

SHARE:

लुधियाना।  अमृतसर के बाबा बुड्ढा साहिब जी गुरुद्वारे में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सिरोपा देने के मामले में SGPC ने कार्रवाई की है। डिप्टी मैनेजर का तबादला कर दिया गया है, जबकि कथावाचक और सेवादार को सस्पेंड किया गया है। हालांकि इनके नाम सामने नहीं आए हैं। यह कदम उस विवाद के बाद उठाया गया, जब 15 सितंबर को राहुल गांधी बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे के दौरान गुरुद्वारे पहुंचे थे और उन्हें सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया था। इस पर कई सिख जत्थेबंदियों ने SGPC के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी।

जांच कमेटी की रिपोर्ट SGPC प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को सौंप दी गई है। इसमें मैनेजर, हेड ग्रंथी, मुख्य सेवादार और एक कर्मचारी को दोषी पाया गया है। अब SGPC प्रधान धामी इस मामले पर प्रेस नोट जारी करेंगे।

SGPC सदस्य किरनजोत कौर ने शेयर की फेसबुक पर पोस्ट।GPC सदस्य किरनजोत कौर ने शेयर की फेसबुक पर पोस्ट।

 

राहुल गांधी के पक्ष में आई SGPC महिला सदस्य

वहीं दूसरी तरफ SGPC की महिला सदस्य किरनजोत कौर ने फेसबुक पर पोस्ट डाल कर लिखा-मेरी बात बहुत से लोगों को अच्छी नहीं लगेगी लेकिन मैं कहना चाहती हूं। यदि इंदिरा गांधी ने दरबार साहिब पर हमला किया था तो कौम ने उसे बख्शा नहीं। हिसाब बराबर।

उस के पोते का क्या दोष जो खुद उस समय बच्चा था। उन्होंने कभी सिखों के खिलाफ कोई बात नहीं कही। इसलिए दादी के गुनाहों के लिए उसे जिम्मेवार नहीं ठहराया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई