best news portal development company in india

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 26 से 29 सितंबर तक पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र 

SHARE:

बाढ़ प्रभावित पंजाब में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। विशेष सत्र 26 से 29 सितंबर तक चलेगा। पंजाब में बाढ़ आपदा की वजह से 57 लोगों की जान चली गई है।

चंडीगढ़। बाढ़ प्रभावित पंजाब में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। विशेष सत्र 26 से 29 सितंबर तक चलेगा। पंजाब में बाढ़ आपदा की वजह से 57 लोगों की जान चली गई है। ऐसे में सरकार की तरफ से पीड़ितों की मदद और उन्हें तमाम सहुलियतें पहुंचाने के मकसद से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इससे पहले सरकार की तरफ से प्रभावित लोगों के लिए आर्थिक मदद का एलान किया जा चुका है। किसानों की खराब फसल के लिए 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त घरों, मारे गए मवेशियों के लिए भी पीड़ितों को मुआवजा राशि की घोषणा की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई