best news portal development company in india

बेकाबू कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी : 10 फुट दूर खड़ी पुलिस की गाड़ी से जा टकराया

SHARE:

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में हलवारा रोड पर बाइक सवार व्यक्ति को तेज-रफ्तार बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति करीब 10 फुट दूर खड़ी पुलिस की गाड़ी में जाकर लगा और गिर गया। उसके चेहरे पर गंभीर चोट आई और पैर टूट गया है।

बाइक सवार व्यक्ति को खून से लथपथ हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल का नाम जसवीर है। वह लुधियाना में शिमलापुरी का रहने वाला है। इसके एक्सीडेंट का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मारी।
तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मारी।
बाइक पर दो लोग सवार थे। एक के गहरी चोट लगी तो दूसरा उसे उठाने पहुंचा।
बाइक पर दो लोग सवार थे। एक के गहरी चोट लगी तो दूसरा उसे उठाने पहुंचा।
बाइक पीछे बैठकर आए व्यक्ति ने घायल को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह उठा नहीं।
बाइक पीछे बैठकर आए व्यक्ति ने घायल को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह उठा नहीं।
उसकी मदद के लिए फौरन मौके पर लोग जमा हो गए।
उसकी मदद के लिए फौरन मौके पर लोग जमा हो गए।
मौके पर मौजूद पुलिस की गाड़ी में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।
मौके पर मौजूद पुलिस की गाड़ी में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

हलवारा के सिविल अस्पताल में दाखिल जसवीर सिंह।

हलवारा के सिविल अस्पताल में दाखिल जसवीर सिंह।

 

पेंट खरीदने जा रहा था व्यक्ति

घायल जसवीर के बेटे कुलदीप ने बताया है कि उसके पिता पेंट पुताई का काम करते हैं। यह हादसा शुक्रवार शाम को हुआ, जब जसवीर अपने सहकर्मी के साथ मुल्लांपुर से हलवारा की ओर मार्केट से पेंट खरीदने जा रहे थे। उन्हें टक्कर मारकर कार वाला भाग गया।

कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने उसे पिता के घायल की सूचना दी। उन्हें चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है। उनके चेहरे पर चोट है और पैर टूट गया है। उनका कूल्हा भी फ्रेक्चर हो गया है। घायल के बेटे का कहना है कि अभी मामले में कोई शिकायत नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *