best news portal development company in india

माधोपुर हेडवर्क्स के गेट टूट जाने के मामले में XEN, SDO-JE सस्पेंड : इनकी लापरवाही से टूटा था माधोपुर हेडवर्क्स का गेट; 50 लोग फंसे, सेना बुलानी पड़ी थी

SHARE:

पठानकोट।  पंजाब के पठानकोट में बाढ़ के दौरान माधोपुर हेडवर्क्स के गेट टूट जाने के मामले में सिंचाई विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की ओर से एक्सईएन नितिन सूद, एसडीओ अरुण कुमार और जेई सचिन ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इनकी निलंबन की जानकारी जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव ने जारी की है। सूत्रों के मुताबिक विभाग के और भी अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। हालांकि प्रमुख सचिव द्वारा जारी पत्र में इसका कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।

हेलिकॉप्टर से निकाला गया था मृतक व्यक्ति का शव।
हेलिकॉप्टर से निकाला गया था मृतक व्यक्ति का शव।
  • माधोपुर हेडवर्क्स का गेट टूट गया था: 27 अगस्त को पठानकोट के माधोपुर हेडवर्क्स का गेट टूट गया था। डैम से सीधा पानी रावी नदी में जा रहा था। गेट टूटने से लगभग 50 लोग पानी में फंस गए थे। ये लोग गेट के रिपेयर कार्य में जुटे थे। हेलिकॉप्टर के जरिए इनको रेस्क्यू किया गया था।
  • गेट टूटने से विभाग के एक कर्मचारी की मौत: माधोपुर हेडवर्क्स के गेट टूट जाने की घटना के समय विभाग का एक कर्मचारी भी अपनी जान गंवा बैठा था। यह हादसा न केवल प्रशासनिक चूक का बड़ा उदाहरण बना, बल्कि बाढ़ की तबाही को और बढ़ा गया।
  • हेलिकॉप्टर से निकाला गया था व्यक्ति का शव: घटना के अगले दिन पता चला कि एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। जिसका शव 28 अगस्त को हेलिकॉप्टर के जरिए निकाला गया।

केंद्र सरकार की टीम ने माधोपुर हेडवर्क्स का दौरा किया

इसी मामले को गंभीरता से लेते हुए बीते दिनों केंद्र सरकार की एक टीम ने भी माधोपुर हेडवर्क्स का दौरा किया और हालात का जायजा लिया था। इसके बाद 15 सितंबर को विभाग ने मामले में XEN नितिन सूद, SDO अरुण कुमार और JE सचिन ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। लापरवाही करने वाले अधिकारियों के निलंबन की अधिसूचना जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा जारी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *