best news portal development company in india

जालंधर रोड पर गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग : फैक्ट्री में 8 कर्मचारी मौजूद थे, एक के फंसे होने की आशंका

SHARE:

कपूरथला। पंजाब के कपूरथला में जालंधर रोड गद्दा फैक्ट्री में आज सुबह अचानक आग लग गई। घटना के वक्त फैक्ट्री में 8 कर्मचारी मौजूद थे। एक कर्मचारी के फंसे होने की आशंका है। लोगों के मुताबिक आग इतनी भीषण है कि करीब 20 किलोमीटर दूर जालंधर से भी काले धुएं का गुबार साफ दिखा। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। 4 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आग लगने से फैक्ट्री में रखा सामान जलकर राख हो गया।

फैक्ट्री से उठता काला धुआं, जो काफी दूर से दिख रहा था। - Dainik Bhaskar

आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसी सूचना मिलने के बाद SDM इर्विन कौर और डीएसपी दीपकरण सिंह मौके पर पहुंचे। ये फैक्ट्री गांव नूरपुर दोना में है।

गद्दा फैक्ट्री से उठता काला धुआं।
गद्दा फैक्ट्री से उठता काला धुआं।

 

घटना के वक्त फैक्ट्री में 8 कर्मचारी थे

डीएसपी सबडिवीजन बताया कि फैक्ट्री में 9 बजे काम शुरू होता था। सुबह 8:15 बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। उस समय फैक्ट्री के अंदर सिर्फ 7- 8 लोग ही मौजूद थे। जो सुरक्षित बाहर आ गए हैं। हालांकि एक कर्मचारी के फैक्ट्री के अंदर होने का शक जताया जा रहा है। कुछ साथी यह भी बता रहे हैं कि वह सुरक्षित बाहर आ चुका है। लेकिन घटनास्थल पर वह मौजूद नहीं है। ये कर्मचारी गांव विशनपुर जट्टा का रहने वाला है।

10 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंचीं

अभी तक कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी, रेल कोच फैक्ट्री, करतारपुर तथा जालंधर सेफायर ब्रिगेड की गाड़ियों को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया जा चुका है। 8 से 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

फैक्ट्री में लगी आग और बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम।
फैक्ट्री में लगी आग और बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम।
फैक्ट्री में आग की सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं।
फैक्ट्री में आग की सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं।
कपूरथला में फैक्ट्री से निकल रही आग की लपटें और मौके पर खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी।
कपूरथला में फैक्ट्री से निकल रही आग की लपटें और मौके पर खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी।
आग को बुझाने में लगी फायर ब्रिगेड की टीमें।
आग को बुझाने में लगी फायर ब्रिगेड की टीमें।
कपूरथला में फैक्ट्री में लगी आग से उठ रहा धुआं और लपटें काफी दूर से दिखाई दिया।
कपूरथला में फैक्ट्री में लगी आग से उठ रहा धुआं और लपटें काफी दूर से दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई