best news portal development company in india

तरनतारन में गैंगस्टर प्रभु दासूवाल के गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़ : अस्पताल और स्कूल के बाहर फायरिंग कर भागे; संचालकों से मांगी थी फिरौती

SHARE:

तरनतारन।  पंजाब के तरनतारन जिले में गैंगस्टर प्रभु दासूवाल के गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने भागने के लिए पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोलियां लगने से 4 बदमाश घायल हो गए। इससे पहले दासूवाल गैंग के बाइक सवार बदमाशों ने भिक्खीविंड के चौपड़ा अस्पताल और दासूवाल स्थित सेंट कबीर स्कूल के बाहर फायरिंग की। बदमाशों ने दोनों संस्थानों से फिरौती मांगी थी। CCTV फुटेज में दो युवक गोली चलाते हुए दिखाई दिए। SSP (एसएसपी) रवजोत कौर ग्रेवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गांव दासूवाल के पास गैंगस्टर के गुर्गे मौजूद हैं। पुलिस ने घर को घेर लिया। बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई। लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में चारों बदमाश घायल हुए।

घायल बदमाशों की पहचान रणदीप सिंह, मनदीप सिंह, गुरजंट सिंह और जगशीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 3 पिस्टल बरामद किए हैं। डीएसपी प्रीतइंदर सिंह के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। इस घटना से पहले तरनतारन में फिरौती और गोलीबारी की घटनाएं बढ़ रही थीं। इससे व्यापारियों और प्रमुख लोगों में दहशत का माहौल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई