best news portal development company in india

पुलिस मुलाजिम पर हमला : भरी पंचायत में पुलिस मुलाजिम का गला दबाया, फाड़ दी वर्दी, आरोपी मौके से फरार 

SHARE:

हलवारा के गांव छपार में पुलिस मुलाजिम पर भरी पंचायत में हमला हो गया। पंच के बेटे ने मुलाजिम का गला दबाया और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। आरोपी मौके से फरार हो गया। 

हलवारा। लुधियाना के हलवारा के गांव छपार में पुलिस मुलाजिम पर हमला हुआ है। चौकी का मुंशी झगड़ा सुलझाने के लिए गांव पहुंचा था। दो पक्षों में झगड़े को सुलझाने के लिए पंचायती समझौते के लिए मौके पर पहुंचे चौकी छपार के मुंशी सिपाही कुलविंदर सिंह पर भरी पंचायत में हमला कर उसकी वर्दी फाड़ दी। इस घटना संबंध में थाना जोधां की पुलिस ने दो आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। मुलाजिम के साथ मारपीट करने का आरोपी सतवीर सिंह उर्फ विक्की है, जो गांव के पंच महिंदर सिंह का बेटा है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

छपार चौकी इंचार्ज काबल सिंह ने बताया कि सरपंच कुलदीप सिंह के फोन पर पहुंचे सिपाही कुलविंदर सिंह ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की अपील की। इसी दौरान सतवीर सिंह ने अपने पड़ोसी हरपाल सिंह के साथ मारपीट करने लगा। रोकने की कोशिश करने पर सतवीर सिंह ने पुलिस मुलाजिम कुलविंदर सिंह को भी थप्पड़ जड दिए। आरोपी ने सिपाही कुलविंदर का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और वर्दी तक फाड़ दी। सतवीर सिंह यहीं नहीं रुका उसने सरकारी काम में बाधा डालते हुए गाली-गलौच और धमकियां भी दीं।

मारपीट से घायल सिपाही कुलविंदर सिंह को इलाज सरकारी अस्पताल पक्खोवाल में भर्ती किया गया है। जोधां पुलिस ने जांच के बाद आरोपी सतवीर सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति पर बीएनएस की धारा 115(2), 221, 132, 121(1), 351(3), 296, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई