best news portal development company in india

BJP सांसद एवं एक्ट्रेस कंगना रनोट को मानहानि केस में बठिंडा कोर्ट से झटका : वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेश होने की याचिका खारिज की, SSP को ऑर्डर भेज व्यक्तिगत पेशी पर बुलाया

SHARE:

बठिंडा। हिमाचल के मंडी से BJP सांसद एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट को पंजाब की बठिंडा कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने किसान आंदोलन में की टिप्पणी को लेकर दर्ज मानहानि केस में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेशी की याचिका खारिज कर दी है। अब कंगना को 27 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होना होगा। कोर्ट के ऑर्डर SSP के जरिए कंगना रनोट को रिसीव कराए जाएंगे।

कुछ दिन पहले कोर्ट ने कंगना को कोर्ट में पेश होने के लिए समन भेजा था। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी कंगना को राहत देने से इनकार कर दिया था। यह मामला 2021 का है, जब किसान आंदोलन चल रहा था। उस दौरान कंगना ने बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया की रहने वाली 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला किसान महिंदर कौर को 100-100 रुपए लेकर धरने में शामिल होने वाली महिला बताते हुए ट्वीट किया था। इसके खिलाफ महिंदर कौर ने कोर्ट में केस दर्ज करवाया था। कंगना का कहना था कि उन्होंने केवल एक वकील की पोस्ट को रिपोस्ट किया था।

ये है कंगना का वो ट्वीट जिसके कारण विवाद शुरू हुआ।
ये है कंगना का वो ट्वीट जिसके कारण विवाद शुरू हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई