best news portal development company in india

नाबालिग दौड़ा रहा था थार…. नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी बेकाबू होकर दुकान का शटर तोड़ते हुए अंदर जा घुसी, शराब की बोतलें मिली

SHARE:

घटना का सीसीटीवी। जिसमें अनियंत्रित थार से बाल-बाल बचा व्यक्ति नजर आ रहा है। - Dainik Bhaskar

घटना का सीसीटीवी। जिसमें अनियंत्रित थार से बाल-बाल बचा व्यक्ति नजर आ रहा है।

यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जैसे ही थार बेकाबू हुई तो वहां से गुजर रहा एक राहगीर उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय थार में दो युवक सवार थे। इनमें एक नाबालिग और दूसरा करीब 20-22 साल का है। बताया जा रहा है कि नाबालिग कार ड्राइव कर रहा था।

दुकान मालिक भूपिंदर गुप्ता ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली कि कोई गाड़ी उनकी दुकान में घुस गई है। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि दुकान का शटर पूरी तरह टूटा हुआ था और अंदर रखा सारा सामान बिखर गया था। गनीमत रही कि उस समय दुकान बंद थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

गाड़ी के अंदर से मिली शराब की बोतल।

भूपिंदर ने बताया कि थार चालक नशे में लग रहा था और थार से शराब की बोतलें भी मिली हैं। हादसे के बाद चालक लोगों से बहसबाजी करने लगा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस दुर्घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है और यह सवाल भी उठाए हैं कि नाबालिगों को इतनी महंगी और तेज रफ्तार गाड़ियां चलाने की इजाजत कैसे मिल रही है। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शिकायत दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई