best news portal development company in india

नेशनल हाईवे पर फिल्लौर के पास  पलटा सेब से भरा ट्रक : टायर फटने से हुआ हादसा

SHARE:

जालंधर। जालंधर में नेशनल हाईवे पर फिल्लौर के पास आज यानी शुक्रवार को एक ट्रक पलट गया। जो जम्मू से हरियाणा के रोहतक सेब लेकर जा रहा था। अचानक टायर फटने के कारण बेकाबू हो गया। हादसा रामगढ़ ढाबे के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक का पिछला टायर फटते ही वह हाईवे के बीचों-बीच पलट गया। ट्रक ड्राइवर हरीश ने बताया कि उस समय ट्रक में कुल तीन लोग सवार थे।

हाईवे पर लटा हुआ ट्रक, मौके पर मौजूद लोग। - Dainik Bhaskar

गनीमत यह रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए और कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। ड्राइवर ने बताया कि घटना अचानक हुई और वाहन को संभालने का मौका तक नहीं मिला। हालांकि ट्रक को भारी नुकसान हुआ और सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हाईवे पर पलटा हुआ ट्रक।
हाईवे पर पलटा हुआ ट्रक।

SSF की टीम मौके पर पहुंची, हाईवे खुलवाया

घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गई। सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज जसविंदर सिंह और सरबजीत सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क किनारे हटवाया। इसके बाद हाईवे पर जाम की स्थिति समाप्त हुई और यातायात सुचारू रूप से बहाल करवा दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा दिन में हुआ और यदि ट्रक किसी अन्य वाहन से टकरा जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई