best news portal development company in india

Live : जालंधर में  ‘आई लव मोहम्मद’ पर बवाल :  हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, आप नेता आयूब खान की गिरफ्तारी की मांग

SHARE:

जालंधर में आई लव मोहम्मद विवाद पर बवाल हो रहा है। एक दिन पहले दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए थे। वहीं पुलिस ने आप नेता आयूब खान के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। हिंदू संगठन के लोग आयूब खान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

जालंधर। पंजाब के जालंधर में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद ने साम्प्रदायिक तनाव बढ़ गया है। शुक्रवार शाम हुए इस विवाद के बाद हिंदू संगठनों ने शनिवार सुबह 11 बजे श्रीराम चौक पर एकत्र होने का आह्वान किया था। जहां हिंदू संगठनों ने आम आदमी पार्टी के नेता आयूब खान की गिरफ्तारी को लेकर श्री राम के बैनर लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मामला तब शुरू हुआ जब ऑल इंडिया उलेमा के सदस्य कमिश्नर दफ्तर में ज्ञापन देने जा रहे थे। इसी दौरान पोस्ट ऑफिस के पास योगेश नामक युवक ने अल्लाह हू अकबर का नारा सुनकर जय श्रीराम का जयघोष किया, जिसके बाद मौके पर मौजूद कुछ मुस्लिम युवकों ने उसकी स्कूटी घेरकर धक्का-मुक्की की और धमकी दी।

कंपनी बाग चौक पर प्रदर्शन करते हिंदू संगठनों के नेता। - Dainik Bhaskar

योगेश का आरोप है कि जब उसने अल्लाह हू अकबर का नारा लगाने से इनकार किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद शहर में करीब साढ़े चार घंटे तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। हिंदू संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस को शनिवार सुबह 11 बजे तक का अल्टीमेटम दिया। देर रात पुलिस ने आप नेता आयूब खान, नमीन खान और दो अन्य के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने, धमकी देने और जबरदस्ती रोकने की धाराओं में मामला दर्ज किया।आयूब खान पहले भाजपा के मुस्लिम विंग के इंचार्ज रह चुके हैं। उनकी पत्नी बस्ती क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में पार्षद चुनी गई थीं। एक साल पहले तक भाजपा में सक्रिय रहने के बाद अब वे आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं।

विवाद के बढ़ने के बाद श्रीराम चौक पर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है और प्रशासन पर तुरंत कार्रवाई करने का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस ने हालात को काबू में रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। जॉइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने भाजपा नेताओं को चार बार समझाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।

जालंधर में हिंदू संगठनों के सदस्य प्रदर्शन कर रहे हैं। हाथों में बैनर लिए हुए हैं, जिनमें लिखा है कि पंजाब को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे। पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि जय श्री राम कहने पर जबरदस्ती व्यक्ति को रोककर अल्लाह हू अकबर कहने और मारपीट करने वाले मुस्लिम नेताओं की गिरफ्तारी होनी चाहिए। ऐसे प्रकरण पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं और दूसरे राज्यों के मुद्दे यहां लाकर माहौल बिगाड़ना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई