best news portal development company in india

आई लव मोहम्मद विवाद : शीतल अंगुराल  बोले- कभी खान, कभी दुग्गल बन जाता है; अयूब खान बोले-हमारे साथ मुर्गे खाकर नमाज पढ़ता था

SHARE:

जालंधर। पंजाब के जालंधर में शुक्रवार को आई लव मोहम्मद और जय श्री राम के नारे को लेकर हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। संविधान (BMC) चौक में हिंदू संगठनों के धरने में भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने मुस्लिम अयूब खान को नकली आदमी बताया था। शीतल ने कहा था कि ये कभी खान तो कभी दुग्गल बन जाता है। बंग्लादेशियों का भी मुद्दा उठाया था।

पूर्व विधायक शीतल अंगुराल और आप नेता अयूब खान। - Dainik Bhaskar

इस पर अयूब खान भड़क गए। अयूब ने शीतल को जवाब देते हुए- जो नेता मुझ पर टिप्पणियां कर रहे हैं, मैं उनके बारे में बता देना चाहता हूं कि कभी यही नेता हमारे साथ मुर्गे खाता रहा है। नमाज पढ़ता रहा है। मेरा पास सब फोटो-वीडियो हैं। बता दें कि अयूब खान इस पूरे धरने में सबसे चर्चित नाम रहा। वह बस्ती एरिया से आप पार्षद के पति हैं। अयूब खान को जय श्रीराम के नारे लगाने पर स्कूटी सवार से मारपीट के मामले में आरोपी भी बनाया गया है।

शीतल अंगुराल ने अयूब खान के बारे में क्या कहा

  • जालंधर का माहौल खराब कर रहे बांग्लादेशी: शीतल अंगुराल ने कहा था- आज जो बांग्लादेशियों ने किया है, वह बहुत गलत है। ये देख रहे हैं कि जालंधर का माहौल कैसे खराब किया जाए। कभी यह अयूब ख़ान बनता है, तो कभी अयूब दुग्गल। यह नकली व्यक्ति सबको बदनाम कर रहा है। प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द बोल रहा है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का स्वांग रचता है।”
  • सरेंडर न किया तो घर से निकालकर लाएंगे: शीतल अंगुराल ने बीएमसी चौक में लगे धरने के दौरान कहा था कि अयूब खान एक यूट्यूबर है और अपने आप को हीरो बनाना चाहता है। अगर इसने सरेंडर नहीं किया तो इसे घर से निकालकर लाएंगे। मेरी पुलिस से विनती है कि नकली अयूब खान को पकड़कर लाओ।

अयूब खान का शीतल अंगुराल को जवाब

  • मेरा जन्म जालंधर में हुआ, बांग्लादेश में नहीं: अयूब खान ने कहा- मेरा जन्म पंजाब का है न कि बांग्लादेश का। जो मुझे बांग्लादेशी कहते हैं। मेरे पास उनके कई वीडियो और फोटो हैं। आप बांग्लादेशियों के साथ मुर्गे खाते हो। आप नमाज भी पढ़ते हो। पहले खुद आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़े। अब बीजेपी में चले गए हो।
  • ईद पर मीठे चावल मांग रहे थे: अभी जो ईद गई है, तब आप मीठे चावल मांग रहे थे। कहते थे वो मीठे चावल जरूर बनाना। अब आपको बांग्लादेशी नजर आ रहे हैं। इन्होंने आम आदमी पार्टी में रहते हुए भारत के होम मिनिस्टर अमित शाह को ललकारा था। मैं नमाज पढ़ने के सारे फोटो और वीडियो मोदी को भेजूंगा, योगी को भेजूंगा और अमित शाह को भी भेजूंगा।

शीतल अंगुराल के ईद में गले मिलने के फोटो जारी किए

भाजपा नेता के बयान के बाद अयूब खान ने सामने आते हुए शीतल के कुछ फोटो रिलीज किए। इनमें शीतल ईद के किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हैं। अयूब ने बताया कि इन फोटो को देखकर पता चल जाएगा कि कौन क्या है। हमारा किसी के साथ कोई बैर नहीं है। कुछ समय तक ये लोग हमारे कार्यक्रमों का हिस्सा होते थे। ईद में गले मिलते थे। फोन करते थे कि क्या बनाया है। इस बार ईद पर वही मीठे चावल बनाना। अब अचानक से इतना बैर कहां से आ गया।

मुस्लिम समाज के लोगों के साथ पूर्व विधायक शीतल अंगुराल।
मुस्लिम समाज के लोगों के साथ पूर्व विधायक शीतल अंगुराल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई