best news portal development company in india

सेहत विभाग की छापेमारी में एक घर में मिला 40 नकली देसी घी : दुकानों पर किया जाता था सप्लाई, दो बार पहले भी हुई छापेमारी; महिला गिरफ्तार

SHARE:

लुधियाना । पंजाब के लुधियाना में शाम नगर स्थित एक घर में नकली घी डंप किया हुआ मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सूचना मिलते ही छापेमारी की, जहां उन्हें बड़ी मात्रा में नकली घी मिला जो दुकानों पर सप्लाई किया जाता है।

सेहत विभाग की छापेमारी में एक घर में मिला नकली देसी घी। - Dainik Bhaskar

40 किलो नकली घी बरामद

टीम ने पुलिस की मदद से घर में छापामारी की और 40 किलो नकली घी, सूखा पाउडर मिल्क और क्रीम बरामद किया। त्योहारों के मद्देनजर ये घी व अन्य सामान शहर में सप्लाई होना था। जिस घर में आज स्वास्थ्य विभाग ने छापामारी की है, इसी घर में साल 2017 में भी छापामारी हुई थी।

रेड दौरान बरामद नकली देसी घी।
रेड दौरान बरामद नकली देसी घी।

2023 में आरोपी भगोड़ा घोषित

यही नहीं, साल 2020 में भी दबिश के बाद अधिकारियों ने नकली सामान जब्त किया था। अब पांच साल बाद 2025 में छापामारी हुई और विभाग को फिर से नकली घी मिला है। आरोपी को पुलिस ने 2023 में ही भगोड़ा करार दिया था, जिसके चलते आज आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. रमनदीप कौर ने कहा कि लोग अब घरों में नकली सामान छिपा कर रख रहे है, लेकिन अब लोगों के घरों में भी छापामारी की जाएगी। ये नकली देसी घी सूखे दूध और रिफाइंड आदि की मदद से बनाया जा रहा था।

एक आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि खाने-पीने का सामान जहां भी मिलावटी दिखे तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। अभी विभाग ने दूध, घी और क्रीम के सेंपल लेकर घर की मालकिन को गिरफ्तार कर लिया है।

दो बार सेंपल हो चुके फेल,कोर्ट में भी नहीं हुए पेश

डा. रमनदीप कौर ने कहा कि नकली घी बनाने वाला दंपती के घर जब 2018 और 2020 में सेहत विभाग ने रेड की थी तो दोनों बार इनके सेंपल फेल हुए थे। दोनों कोर्ट में पेश नहीं हुए जिस कारण 2023 में इन्हें अदालत ने भगोड़ा करार दे दिया हुआ है। सेहत विभाग को आज सुबह ही गुप्त सूचना मिली थी इसके बाद विभाग ने ट्रैप लगाकर पति-पत्नी के घर रेड की।

उधर, थाना डिवीजन नंबर 5 के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि शाम नगर की गली नंबर 6 में सेहत विभाग ने रेड की है। 40 किलो घी और 10 पैकेट दूध के मिले है। आरोपियों की पहचान दलजीत सिंह और पत्नी अवनीत कौर है। महिला अवनीत को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई