best news portal development company in india

जालंधर में भगवान हनुमान की प्रतिमा की बेअदबी :  श्री हनुमान भक्तों ने जालंधर सिटी के थाना डिवीजन नंबर-2 में दी शिकायत 

SHARE:

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शरारती तत्व द्वारा भगवान हनुमान के स्वरूप को खंडित करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर देर रात शिव सेना नेताओं और श्री हनुमान भक्तों ने जालंधर सिटी के थाना डिवीजन नंबर-2 में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। ये सारा घटनाक्रम संगरा मोहल्ले के पास हुआ है।

हिंदू नेता पारस मल्होत्रा ने कहा कि, आए दिन हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया जाता है। ऐसा ही कुछ आज हुआ, किसी शरारती तत्व द्वारा भगवान श्री हनुमान की प्रतिमा पर ईंट फेंकी गई। जिससे भगवान हनुमान की प्रतिमा के सिर पर बैठाई गईं मां बंगलामुखी की मूर्ति खंडित हो गई। पारस मल्होत्रा ने आरोप लगाया है कि शरारती तत्वों द्वारा श्री हनुमान जी के बारे में आपत्तिजनक शब्दावली बोली गई। आरोपी ने बंदर कहकर श्री हनुमान जी को संबोधित किया। हमें कहा गया कि आप लोग बंदर की पूजा करते हो। इस दौरान आरोपी द्वारा ये हरकत की गई।

खंडित हुई प्रतिमा को लेकर थाने पहुंचे हिंदू नेता और हनुमान भक्त। - Dainik Bhaskar

खंडित हुई प्रतिमा को लेकर थाने पहुंचे हिंदू नेता और हनुमान भक्त।

थाने पहुंचे हिंदू नेता।
थाने पहुंचे हिंदू नेता।

 

शहर में चल रहा हिंदू- मुस्लिम विवाद

बता दें कि, बीते शुक्रवार को मुस्लिम प्रदर्शन के दौरान एक हिंदू व्यक्ति के साथ मारपीट हुई थी। मुस्लिम पक्ष ने आरोप लगाया था कि गौरव मैनी नाम के व्यक्ति द्वारा उनके प्रदर्शन के दौरान जय श्री राम का नारा लगाया था। जिसके बाद उसके साथ कथित मारपीट के आरोप भी हिंदू पक्ष ने लगाए थे। इस पर हिंदू पक्ष द्वारा प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद दोनों तरफ के नेताओं द्वारा 8 अक्टूबर का समय प्रदर्शन के लिए दिया गया। मुस्लिम पक्ष हिंदू नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़ा है और हिंदू पक्ष का कहना है कि जिन नेताओं पर एफआईआर दर्ज हुई है, उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई