जालंधर । जालंधर के चर्चित रिश्वत कांड में विजिलेंस विभाग के डीएसपी अरमिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब उन्होंने विधायक रमन अरोड़ा की बहू साक्षी अरोड़ा को समन भेजा था। अगले ही दिन उन्हें ड्यूटी में कोताही का हवाला देते हुए अमृतसर की पीएपी 9वीं बटालियन में तैनात कर दिया गया। हालांकि विभाग ने सस्पेंशन का स्पष्ट कारण नहीं बताया है, लेकिन इसे राजनीतिक दबाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
आज (8 अक्टूबर) इस मामले में कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है, जिससे विजिलेंस जांच की दिशा और सस्पेंशन को लेकर कई नए सवाल उठ सकते हैं। डीएसपी अरमिंदर की अचानक हटाए जाने से जांच की रफ्तार पर भी असर पड़ा है।








