best news portal development company in india

कांग्रेस की ओर से देशभर में शुरू की गई ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ मुहिम को पंजाब में जबरदस्त जनसमर्थन : कांग्रेसियों ने भरे 27 हजार फॉर्म 

SHARE:

जालंधर। पंजाब के जालंधर जिले कांग्रेस की ओर से देशभर में शुरू की गई ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ मुहिम को पंजाब में जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। कांग्रेस के जिला कार्यकारी प्रधान अश्वन भल्ला की अगुआई में पार्टी नेताओं हनी जोशी, दविंदर बिलगा और कैंथ जंटा ने 5 हजार से अधिक फॉर्म भरकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को सौंपे।

इस मौके पर अश्वन भल्ला ने कहा कि भाजपा लगातार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाकर सत्ता हथियाते रहे है। जिसके सबूत कांग्रेस पार्टी देशवासियों के सामने रख चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को ‘पिंजरे का तोता’ बना दिया है और देश की चुनाव प्रणाली को कमजोर कर रही है।

हर मोर्चे पर AAP सरकार नाकाम साबित

भल्ला ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हो रही है। दिल्ली के नेता पंजाब को दोनों हाथों से लूट रहे हैं, जबकि पंजाब के आम आदमी पार्टी नेता केवल “रबर की मुहर” बनकर रह गए हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के लोग अब कांग्रेस के समर्थन में एकजुट हो रहे हैं।

करतारपुर में साढ़े 11 हजार फॉर्म भरे

विधायक क्षेत्र करतारपुर में कांग्रेस इंचार्ज रजिंदर सिंह ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के तहत 11,500 फॉर्म भरकर पंजाब कांग्रेस प्रमुख राजा वड़िंग को सौंपे। उन्होंने बताया कि गांव-गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मुहिम को लेकर जोश है और लगातार मीटिंग्स के जरिए फॉर्म भरे जा रहे हैं। रजिंदर सिंह ने कहा कि सत्ताधारी दल विधानसभा चुनावों के दौरान महिलाओं से किए वादे पूरे करने में नाकाम रहा है, जिससे जनता में नाराजगी बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई