best news portal development company in india

एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और बरनाला  पुलिस ने मिलकर बंबीहा गैंग से जुड़े दो बदमाशों को गिरफ्तार किया : हथियारों की खेप बरामद

SHARE:

चडीगढ़। पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और बरनाला पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान बंबीहा गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार किए गए हैं। इन बदमाशों से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। आरोपियों की पहचान संदीप सिंह और शेखर के तौर पर हुई है। 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 6 पिस्तौलें (एक पीएक्स5, चार .32 बोर और एक .30 बोर पिस्तौल) और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों बदमाश विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर बंबीहा गैंग के फुट सोल्जर्स को ये हथियार सप्लाई करने की योजना बना रहे थे, ताकि प्रदेश में सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दिया जा सके। पुलिस अब इस सप्लाई चैन के पूरे नेटवर्क की पहचान करने के लिए इनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है, ताकि इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई