best news portal development company in india

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी DFSC को मारा थप्पड़ : फिर फूट-फूटकर रोए,  30 से ज्यादा किसान हिरासत में

SHARE:

कुरुक्षेत्र।  हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) राजेश कुमार को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद अपनी परेशानी बताते हुए फूट-फूट कर रोने लगे। चढ़ूनी अन्य किसानों के साथ लघु सचिवालय में धान की खरीद न होने को लेकर धरना देने पहुंचे थे।

कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय के बाहर भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी DFSC को थप्पड़ मारते हुए, और झांसा थाने के बाहर किसानों-पुलिस के बीच हुई धक्कामुक्की। - Dainik Bhaskar

कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय के बाहर भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी DFSC को थप्पड़ मारते हुए, और झांसा थाने के बाहर किसानों-पुलिस के बीच हुई धक्कामुक्की।

विवाद के बाद पुलिस ने चढ़ूनी समेत 30 से ज्यादा किसानों को हिरासत में ले लिया। उन्हें झांसा थाने ले जाया गया। चढ़ूनी को हिरासत में लिए जाने के बाद अन्य किसान झांसा थाने के बाहर पहुंच गए और उन्होंने थाने के बाहर ही धरना शुरू कर दिया। वहां पुलिस फोर्स और किसानों के बीच जबरदस्त धक्कामुक्की हुई। वहीं अब किसानों को पुलिस ने बातचीत के लिए सर्किट हाउस बुलाया है।

थप्पड़ विवाद से पहले किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह किसानों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि आपने (किसानों) थप्पड़ मारा है। एक अरेस्ट होगा, या सारे अरेस्ट होंगे। इस पर सभी किसान हाथ उठाकर चढ़ूनी का समर्थन करते हैं।

ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठे रोते हुए चढ़ूनी वहीं पुलिसकर्मी उन्हें हिरासत में लेते हुए।
ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठे रोते हुए चढ़ूनी वहीं पुलिसकर्मी उन्हें हिरासत में लेते हुए।
थप्पड़ के बाद पुलिस और किसानों के बीच धक्कामुक्की हुई।
थप्पड़ के बाद पुलिस और किसानों के बीच धक्कामुक्की हुई।
पुलिस की मौजूदगी में थप्पड़ मारा गया।
पुलिस की मौजूदगी में थप्पड़ मारा गया।
पुलिस और विभाग के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस और विभाग के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *