best news portal development company in india

वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत के मामले में नया मोड़ : परिवार ने उठाए सवाल;  इंस्टा पर लिखा- वी डिमांड जस्टिस, ये मौत नहीं साजिश

SHARE:

जालंधर।  पंजाब के शाकाहारी बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। उनकी मौत के एक सप्ताह बाद अब घुम्मन के परिवार वालों ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसकी जांच और न्याय की मांग की है। परिवार ने इंस्टा पेज पर #JusticeForVarinderGhuman हैशटैग से लिखा कि “वी डिमांड जस्टिस”।

3 साल के घुम्मन की 9 अक्टूबर को एक्सरसाइज करते हुए तबीयत बिगड़ी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। उनकी मौत के कारणों पर घुम्मन के दोस्तों ने सवाल उठाए थे। अब परिवार का कहना है कि वह किसी पर इल्जाम नहीं लगा रहे हैं, लेकिन सच्चाई तो सामने आनी चाहिए।

दोस्तों ने भी उठाए थे सवाल

9 अक्टूबर गुरुवार को वरिंदर घुम्मन का निधन हुआ था। अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान उन्हें 2 हार्ट अटैक आए थे। इस दौरान दोस्तों की डॉक्टरों की दोस्तों के साथ बहस भी हुई थी। दोस्त अनिल गिल ने कहा था कि एक दम से घुम्मन की बॉडी नीली कैसे पड़ गई, इसकी जांच होनी चाहिए।

जिम में एक्सरसाइज के वक्त दबी थी नस

वरिंदर घुम्मन जालंधर के मॉडल हाउस स्थित अपने जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। तभी उनके कंधे की नस दब गई थी। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घुम्मन की मौत पर परिवार से शोक जताने पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा था कि घुम्मन की मौत के पीछे जो भी कारण होंगे, उनकी जांच करवाई जाएगी। जो भी कसूरवार पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *