best news portal development company in india

पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर के ठिकानों पर CBI की रेड : घर से  7 करोड़ की रकम बरामद, नोट गिनने की 3 मशीनें मंगानी पड़ी

SHARE:

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर के ठिकानों पर CBI की रेड 21 घंटे बाद खत्म हो गई है। DIG के चंडीगढ़ के सेक्टर-40 स्थित घर से बरामद रकम 7 करोड़ तक पहुंच गई है। इसके अलावा 15 से ज्यादा प्रॉपर्टी, ऑडी व मर्सिडीज की चाबी, लग्जरी घड़ियां, विदेशी शराब, 3 हथियार भी मिले। यह सारा सामान जब्त कर CBI ऑफिस ले जाया गया है। थोड़ी देर में DIG भुल्लर और उनके बिचौलिए कृष्नु को चंडीगढ़ की स्पेशल CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोनों को अभी चंडीगढ़ के सेक्टर 30 स्थित CBI कार्यालय में रखा गया है। इसी बीच DIG और उनके बिचौलिए की गिरफ्तारी के बाद पहली फोटो सामने आई है। CBI ने भुल्लर का चंडीगढ़ के सेक्टर-16 अस्पताल में मेडिकल कराया। इस दौरान DIG ने मुंह को रुमाल बांधकर ढका हुआ था। पेंट-शर्ट पहनने के साथ हाथ में घड़ी भी पहनी थी।

पंजाब डीआईजी की गिरफ्तारी के बाद पहली तस्वीर सामने आई। - Dainik Bhaskar

DIG भुल्लर और कृष्नु को CBI ने कल (16 अक्टूबर) को गिरफ्तार किया था। मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी आकाश बत्ता से 8 लाख रिश्वत लेते हुए पहले कृष्नु को सेक्टर-21 से पकड़ा। फिर DIG ने कारोबारी और बिचौलिए को मोहाली ऑफिस बुलाया तो CBI ने साथ जाकर DIG को भी रिश्वत की रकम लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कारोबारी को उस पर 2023 में सरहिंद थाने में दर्ज फर्जी बिल-बिल्टी के सहारे दिल्ली से माल लाकर फर्नेश में बेचने के केस में चालान पेश करने की धमकी देकर रिश्वत मांगी गई थी। जिसकी शिकायत उसने CBI को की थी।

DIG पर CBI कार्रवाई 

मेडिकल के बाद गाड़ी में बैठकर जाते डीआईजी DIG हरचरण सिंह भुल्लर।

मेडिकल के बाद गाड़ी में बैठकर जाते डीआईजी DIG हरचरण सिंह भुल्लर।

CBI टीम की तरफ से पकड़ा गया DIG का बिचौलिया कृष्नु (चेक शर्ट में)।

CBI टीम की तरफ से पकड़ा गया DIG का बिचौलिया कृष्नु (चेक शर्ट में)।

भुल्लर के घर से 5 करोड़ कैश मिला। 500-500 नोटों की गड्डियों को जमीन पर बिछाया गया।

भुल्लर के घर से 5 करोड़ कैश मिला। 500-500 नोटों की गड्डियों को जमीन पर बिछाया गया।

DIG के घर में इस तरह से अटैची और बैगों में कैश भरकर रखा गया था।

DIG के घर में इस तरह से अटैची और बैगों में कैश भरकर रखा गया था।

घर से 22 लग्जरी घड़ियां मिलीं, जिन्हें CBI साथ ले गई।

घर से 22 लग्जरी घड़ियां मिलीं, जिन्हें CBI साथ ले गई।

डेढ़ किलो सोने के गहने मिले। जिनकी कीमत 1 करोड़ 90 लाख 50 हजार रुपए बनती है।

डेढ़ किलो सोने के गहने मिले। जिनकी कीमत 1 करोड़ 90 लाख 50 हजार रुपए बनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई