best news portal development company in india

पंजाब रोडवेज बस ने तीन बच्चों और उनके पिता को कुचला : मौके पर मौत, पिता-भाई गंभीर घायल

SHARE:

मानसा।  पंजाब के मानसा में शनिवार की सुबह स्कूल जा रहे तीन बच्चों और उनके पिता को पंजाब रोडवेज की बस ने कुचल दिया। हादसे में दो बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हैं। लोगों ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए सरदूलगढ़ के अस्पताल भेजा है, जहां भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान सीमा रानी (8) और मीना रानी (14) निवासी कस्बा झुनीर, मानसा के रूप में हुई है, जबकि पिता बिंदर राम और भाई जस्सी गंभीर रूप से घायल हैं। परिजनों ने बताया कि पिता और भाई स्कूटी पर बच्चों को छोड़ने जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। सीमा तीसरी तो मीना सातवीं कक्षा में पढ़ती थी।

उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। साथ ही शवों को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

रोडवेज बस की टक्कर से दोनों बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई।
रोडवेज बस की टक्कर से दोनों बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई।
बस के नीचे आने से स्कूटी भी टूट गई। बच्चों के बैग पर सड़क पर पड़े रहे।
बस के नीचे आने से स्कूटी भी टूट गई। बच्चों के बैग पर सड़क पर पड़े रहे।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बस को कब्जे में ले लिया। दो बेटियों के शवों को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बस को कब्जे में ले लिया। दो बेटियों के शवों को भी पोस्टमॉर्टम
के लिए भेजा है।

 

जानिए कैसे हुआ हादसा…

  • 3 बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था पिता: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिता बिंदर राम दो बेटियों सीमा रानी (8) और मीना (14) और बेटे जस्सी (6) को स्कूल छोड़ने जा रहा था। पीछे से आई पंजाब रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। इससे स्कूटी बेकाबू हो गई। पिता सहित चारों बच्चे सड़क पर जा गिरे।
  • दोनों बेटियों के ऊपर से निकल गई बस : बस की टक्कर लगने से स्कूटी चला रहा पिता दूर जा गिरा, जबकि सीमा, मीना और उसका भाई सड़क पर ही गिर पड़े। बस सीमा और मीना को कुचलती हुई निकल गई, जबकि भाई भी बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद दूर छिटक कर गिरने से पिता बिंदर राम कुचलने से तो बच गया, लेकिन उसे गंभीर चोटें आई हैं।
  • पुलिस ने बस को कब्जे में लिया : पुलिस अधिकारी केवल सिंह ने बताया कि उन्होंने झुनीर पुलिस बस स्टैंड पर नाका लगाया हुआ था। तभी उन्हें हादसे की जानकारी मिली, तो उन्होंने मौके पर जाकर देखा कि दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई थी और एक बेटा जख्मी था। पिता को भी चोट आई थी।दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि बेटियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

तेज रफ्तार बसों से पहले भी हो चुके हैं हादसे: स्थानीय लोग पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस ड्राइवर रणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने पंजाब रोडवेज की बस (नंबर पीबी 31 पी 9697) को कब्जे में ले लिया है। यह बस मानसा से सरदूलगढ़ जा रही थी। उधर, स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की। उनका आरोप है कि सुबह के समय रोडवेज बसों की रफ्तार काफी तेज होती है, जिससे कई हादसे हो चुके हैं। लोगों ने इसकी शिकायत भी की है, पर सुनवाई नहीं हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई