best news portal development company in india

लुधियाना में बाइक सवार बदमाशों ने एक रियल स्टेट कारोबारी के घर पर फायरिंग : 5 करोड़ की फिरौती मांगी

SHARE:

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में बाइक सवार बदमाशों ने एक रियल स्टेट कारोबारी के घर पर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से बालकनी के शीशे टूट गए। मौके से एक पर्ची मिली है, जिसमें कौशल चौधरी ग्रुप और 5 करोड़ लिखा हुआ है। कारोबारी नंदलाल ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की नाकेबंदी कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। अभी फायरिंग करने वालों का सुराग नहीं लग पाया है।

कारोबारी के घर पर हुई फायरिंग, बालकनी के शीशे टूटे - Dainik Bhaskar

कारोबारी के घर पर हुई फायरिंग, बालकनी के शीशे टूटे

नंदलाल 2006 में सेना से सूबेदार पद से रिटायर हुए थे और अब लुधियाना में रियल एस्टेट का कारोबार करते हैं। उनके 2 बेटे हैं, जिनमें एक डॉक्टर और दूसरा बैंक मैनेजर है। कारोबारी नंदलाल के घर के बाहर गेट पर फेंकी गई गैंगस्टर कौशल चौधरी के नाम से फिरौती की पर्ची।

जानिए पूरी घटना..

  • बाइक पर आए बदमाश, जीएनई कॉलेज की ओर भागे: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना रविवार सुबह 3 बजे की है। बदमाश बाइक पर सवार थे और लोहारा पुल की दिशा से आए थे। फायरिंग के बाद वे जीएनई कॉलेज की ओर भाग निकले।कारोबारी नंद लाल ने कहा कि घर के बाहर कैलाश चौधरी के नाम से पर्ची मिली। जिस पर 5 करोड़ लिखा था। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया। सभी सीनियर अधिकारी आए हैं। इससे पहले कभी कोई धमकी नहीं आई थी।
  • पुलिस से सुरक्षा की मांग की: नंद लाल ने कहा कि 15 गोलियों के खोल मौके से मिले हैं। 1 जिंदा कारतूस मिला है। मेरे कैलाश चौधरी से कोई नाता नहीं है। मैं खुद देश की सेवा करने वाला व्यक्ति हूं। मैंने पुलिस को सुरक्षा के लिए कहा है। पुलिस से कहा कि जब तक मामला गरमाया है तब तक सुरक्षा की जाए।
  • घर के बाहर शीशें टूटे: वारदात के समय मैं अपने रिश्तेदार के साथ घर पर था। परिवार राजस्थान दीपावली के कारण गया हुआ है। गोलियां लगने से घर के बाहर शीशे टूटे हैं।
फायरिंग को लेकर जानकारी देते पूर्व फौजी और कारोबारी नंदलाल।
फायरिंग को लेकर जानकारी देते पूर्व फौजी और कारोबारी नंदलाल।

कौन है गैंगस्टर कौशल चौधरी

कौशल गुरुग्राम के नाहरपुर रूपा गांव का रहने वाला है। जमीन विवाद और भाई की हत्या का बदला लेने के लिए उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। अब वह बंबीहा सिंडिकेट के साथ मिलकर इंटरनेशनल लेवल पर अपना गैंग संचालित कर रहा है। उसकी पत्नी मनीषा चौधरी भी लेडी डॉन के नाम से फेमस है। दोनों गुरुग्राम की भौंडसी जेल में बंद हैं और वहीं से अपना सिंडिकेट चला रहे हैं। उसके खिलाफ हत्या, फिरौती और अन्य संगीन अपराधों के 30 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई