शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाए गए पब्लिक एड्रेस सिस्टम (PAS) के ज़रिए लगातार सुरक्षा उपायों, पटाखे फोड़ने के समय, यातायात नियमों और सावधानियों से संबंधित घोषणाएं की जा रही हैं ताकि लोगों को समय रहते जानकारी मिलती रहे। सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को बॉडी कैमरे उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि संवेदनशील इलाकों में ट्राइपॉड कैमरे भी लगाए गए हैं।
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू किया गया है, साथ ही पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे पटाखे फोड़ने के लिए निर्धारित समय: रात 8:00 बजे से 10:00 बजे तक का पालन करें, सुरक्षा नियमों का ध्यान रखें और दीपावली को शांति, सौहार्द और सामुदायिक भावना के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 पर दें। जालंधर पुलिस 24 घंटे आपकी सुरक्षा और सेवा के लिए तत्पर है।








