best news portal development company in india

जालंधर के पीएपी कॉम्प्लेक्स में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन : डीजीपी बोले- पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5800 मामले दर्ज किए

SHARE:

जालंधर । जालंधर के पीएपी कॉम्प्लेक्स में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। जिसमें पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डीजीपी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और सुरक्षा संबंधी रणनीतियों की जानकारी दी। डीजीपी गौरव यादव ने कहा- पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक देश में सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 5800 मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की व्यापक कार्रवाई करने वाली पंजाब पुलिस देश की पहली पुलिस है।

जालंधर के पीएपी पहुंचे पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव और उनके साथ अन्य पुलिस अधिकारी। - Dainik Bhaskar

डीजीपी ने यह भी जोर देकर कहा कि राज्य में नशा रोकने के लिए पुलिस लगातार जागरूकता और कानून प्रवर्तन के कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई राज्य में माहौल बिगाड़ने के लिए सक्रिय है।

पीएपी जालंधर में पहुंचे पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव।
पीएपी जालंधर में पहुंचे पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव।

अवैध गतिविधियां करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-डीजीपी

डीजीपी यादव ने कहा- पाकिस्तान सेना में हालिया बदलाव के बाद पंजाब में अवैध गतिविधियों में वृद्धि हुई है। इस स्थिति पर अंकुश लगाने के लिए पंजाब पुलिस ने विशेष रणनीति तैयार की है और इन गतिविधियों को समाप्त करने के लिए कठोर कदम उठा रही है।

डीजीपी गौरव यादव ने नागरिकों से भी सहयोग का आग्रह किया और कहा कि पुलिस और जनता मिलकर ही राज्य में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रख सकते हैं। स्मृति दिवस समारोह में पुलिसकर्मियों ने शहीदों को नमन करते हुए उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई