best news portal development company in india

मुख्यमंत्री मान ने लिंक सड़कों की गुणवत्ता जांच के लिए सीएम फ्लाइंग स्क्वायड का किया गठन

SHARE:

चंडीगढ़।  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिंक सड़कों की गुणवत्ता जांच के लिए सीएम फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया है। इस स्क्वायड में पंजाब मंडी बोर्ड और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। 

मुख्यमंत्री मान ने तरनतारन से 19,492 किमी लिंक सड़कों की मरम्मत योजना की शुरुआत की थी। इस योजना पर कुल 3,425 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। फ्लाइंग स्क्वायड राज्यभर में मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता की जांच करेंगी। स्क्वायड के सदस्य मालवा, माझा और दोआबा क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण और रखरखाव की स्थिति का निरीक्षण करेंगे। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़कों की गुणवत्ता में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई