best news portal development company in india

पंजाब में 112 दवाओं की बिक्री पर लगी रोक :  CDSCO ने लगाया बैन , स्वास्थ्य मंत्री ने जारी किए आदेश

SHARE:

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में 112 दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) द्वारा इन दवाओं को घटिया दवा घोषित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग पंजाब ने इन दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह की तरफ से इस संबंधी लिखित ऑर्डर जारी किए गए। उन्होंने आदेश में साफ किया है कि सूची में दी गई दवाओं का किसी भी मरीज पर इस्तेमाल न करें। अगर इनमें से कोई भी दवा किसी भी दवा की दुकान पर बेची जा रही है, तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। आपका स्वास्थ्य पंजाब सरकार की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *