best news portal development company in india

जालंधर पुलिस ने 60 साल के बुजुर्ग पर रेप का पर्चा दर्ज : बेटा बोला- पिता की किडनी फेल, 10 महीने से बेड पर; SSP दफ्तर के बाहर दिया धरना

SHARE:

जालंधर।  जालंधर पुलिस ने 60 साल के बुजुर्ग पर रेप का पर्चा दर्ज कर दिया। परिवार ने इसे लेकर SSP दफ्तर देहाती जालंधर में धरना दिया। धरने में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। मामला जालंधर के गांव पतारा का है। बुजुर्ग प्रेम कुमार के बेटे रोहित कुमार ने बताया कि उसके पिता की किडनी फेल है। उनका PGI चंडीगढ़ सहित पंजाब के कई अस्पतालों से इलाज चल रहा है। 10 महीने से वह बेड पर हैं। उनके पिता को तीन दिन पहले देहात पुलिस ने उठा लिया और जेल में डाल दिया।

जालंधर देहाती एसएसपी दफ्तर के बाहर धरने पर बेटा बुजुर्ग का बेटा रोहित और अन्य लोग।
जालंधर देहाती एसएसपी दफ्तर के बाहर धरने पर बेटा बुजुर्ग का बेटा रोहित और अन्य लोग।

 

बुजुर्ग के बेटे ने बताईं  अहम बातें…

पिता पर गलत पर्चा डालाः बुजुर्ग प्रेम कुमार के बेटे ने रुंधे गले से बताया कि मेरी पिता पर पुलिस ने गलत पर्चा डाला है। रोहित कुमार ने कहा कि हमें पुलिस ने ये तक नहीं बताया कि पिता को क्यों और किस मामले में उठाया है। जब वह थाने गए तब जाकर बताया गया कि तुम्हारे पिता पर सामूहिक रेप का पर्चा दिया गया है। जिस गाड़ी में युवती के साथ रेप हुआ है, उस गाड़ी तो तुम्हारे पिता प्रेम कुमार चलाकर लाए थे। इसलिए उनको इस केस में नामजद किया गया है।

पिता स्कूटी तक नहीं चला सकतेः रोहित कुमार ने बताया कि पुलिस ने कहा कि जिस गाड़ी में रेप हुआ है उसे तुम्हारे पिता प्रेम कुमार ड्राइवर कर रहे थे। रोहित ने दावा किया कि उसके पिता केवल साइकिल चलाना जानते हैं। पूरी उम्र उन्होंने साइकिल चलाकर और दिहाड़ी लगाई है। उनको स्कूटी तक चलाना नहीं आती, वह गाड़ी कैसे चला सकते हैं। पूरे गांव को ये बात पता है कि उनके पिता को गाड़ी चलानी नहीं आती।

धरने में बैठा बुजुर्ग का बेटा।
धरने में बैठा बुजुर्ग का बेटा।

किडनी फेल बुजुर्ग कैसे कर सकता किसी से रेप

रोहित कुमार ने बताया कि उनके पिता कि किडनी फेल है। इसकी रिपोर्ट भी उन्होंने मीडिया के सामने दिखाईं। उसने कहा कि एक तो पिता की उम्र 60 साल है और ऊपर से वह पिछले 10 महीने से बेड पर हैं। वह तो हिल नहीं सकते। एक बुजुर्ग आदमी कैसे रेप कर सकता है।

अकाली दल के शहरी प्रधान इकबाल सिंह ढींढसा।
अकाली दल के शहरी प्रधान इकबाल सिंह ढींढसा।

नेताओं की पुलिस अफसरों से बहस, कहा-नालायक अफसर फील्ड में लगा दिए

धरने के दौरान अकाली दल शहरी प्रधान इकबाल सिंह ढींढसा ने कहा कि अकाली दल के समय अच्छे अफसर फील्ड में लगाए जाते थे। अब तो हाल ये हो चुका है कि जो अफसर सबसे नालायक हैं, उनको फील्ड में लगा दिया है। उनको तो थाने में आए किसी व्यक्ति से बात करने की तमीज तक नहीं है। सभी अच्छे अफसर दफ्तरों में बिठा दिए हैं। इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस भी हुई।

अकाली दल के नेता बोले-पुलिस को लड़की तक का पता नहीं

जालंधर के शहरी हलका प्रधान इकबाल सिंह ढींढसा ने कहा कि प्रेम कुमार बुजुर्ग हैं। 2021 के एक केस में अरेस्ट डाल दी गई। उनको शुगर है, किडनियां खराब हैं। जालंधर की पुलिस सरेआम धक्का कर रही है। उनको चादर में उठाकर चार बंदे उठाकर ले गए। प्रेम सिंह को भी पर्चा होने का पता नहीं था। पुलिस ने FIR में लिखा कि कार चलाकर प्रेम सिंह आया था, उस कार में गैंग रेप हुआ है। पुलिस बिना मतलब से तंग कर रही है। हमने तो लड़की का पता पूछा तो पुलिस लड़की का पता नहीं बता पा रही है। SHO पतारा ने ये पर्चा दिया है। हम एसएसपी देहाती के पास आए हैं। हम यहां से तभी जाएंगे जब प्रेम कुमार को रिहा किया जाएगा। हम मांग करते हैं कि SHO पतारा को सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई