best news portal development company in india

गुरु तेग बहादुर की शहीदी शताब्दी पर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में होगा लाइट एंड साउंड शो, कीर्तन दरबार भी होगा

SHARE:

जालंधर। जालंधर में गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी समागमों की लड़ी 4 नवंबर से शुरू होगी। शहर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में लाइट एंड साउंड शो करवाया जाएगा। इसी दिन कीर्तन दरबार भी होगा। शहीदी समागमों के बारे में डीसी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि शहीदी समागम मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीसी काम्पलेक्स मे हुए हुई प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि 4 नवंबर को शाम साढ़े 5 बजे कीर्तन दरबार शुरू होगा, जिसके बाद रात में लाइट एंड साउंड शो होगा।

लाइट एंड साउंड शो से बताया जाएगा गुरु का जीवन

यह लाइट एंड साउंड शो गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और बलिदान पर प्रकाश डालेगा। मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि सभी को गुरु जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए, जिन्होंने कश्मीरी पंडितों की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था।

पर्यटन सलाहकार दीपक बाली ने बताया कि इस शो का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को गुरु तेग बहादुर जी के इतिहास से अवगत कराना है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यह लाइट एंड साउंड शो पंजाब के हर जिले में दिखाया जाएगा। प्रारंभिक चरण में, 45 मिनट का यह शो पठानकोट और फतेहगढ़ साहिब सहित चार स्थानों पर प्रस्तुत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई