best news portal development company in india

लुधियाना में कबड्‌डी प्लेयर की गोली मारकर हत्या : 4 हमलावर बाइक पर आए, फायरिंग कर भाग निकले

SHARE:

खन्ना, लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक कबड्‌डी प्लेयर (23) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार नकाबपोश हमलावर बाइक पर आए और बिना किसी कहासुनी के गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए। इस हमले में कबड्डी प्लेयर का साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। गोलीबारी की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कबड्डी प्लेयर गुरविंदर को गोली मारने की वारदात का वीडियो, इनसेट में गुरविंदर की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

पुलिस अधिकारियों एसपी (डी) खन्ना पवनजीत और डीएसपी मोहित कुमार सिंगला ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से कई खाली कारतूस बरामद किए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की तस्वीरें कैद हुई हैं। पुलिस के अनुसार, हत्या के कारणों की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है। गुरविंदर सिंह जिला स्तरीय कबड्‌डी टूर्नामेंटों में खेलता था और गांव में उसकी काफी लोकप्रियता थी।

घटना से जुड़े PHOTOS..

गोली मारकर मौके से भागता दिखा आरोपी।
गोली मारकर मौके से भागता दिखा आरोपी।
वारदात देख आते-जाते लोग भी मौके से भागे।
वारदात देख आते-जाते लोग भी मौके से भागे।

 

पूरा घटनाक्रम..

  • लंगर की तैयारी कर रहे थे: घटना रविवार देर रात लुधियाना के समराला के मानकी गांव में हुई, जहां चार नकाबपोश हमलावरों ने बाइक पर सवार होकर अचानक तीन युवकों पर गोलियां बरसा दीं। तीनों युवक गांव में नगर कीर्तन से पहले रास्ते की सफाई और लंगर की तैयारी कर रहे थे।
  • एक युवक बाल-बाल बचा: फायरिंग इतनी तेज थी कि मौके पर भगदड़ मच गई। तीनों में से दो युवकों- गुरविंदर सिंह और धर्मवीर को गोलियां लगीं, जबकि तीसरा युवक लवप्रीत बाल-बाल बच गया।
  • घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद: गंभीर रूप से घायल गुरविंदर और धर्मवीर को तुरंत समराला सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही 23 वर्षीय गुरविंदर सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि धर्मवीर का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कई गोलियों के खोल बरामद किए।
कबड्डी प्लेयर गुरविंदर की फाइल फोटो।
कबड्डी प्लेयर गुरविंदर की फाइल फोटो।

लोग बोले- बिना किसी कहासुनी के फायरिंग शुरू की

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने बिना किसी कहासुनी के फायरिंग शुरू की और कुछ ही सेकेंड में फरार हो गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में हमलावरों की फुटेज दर्ज हुई है, जिसमें वे गोली चलाते और भागते दिखाई दे रहे हैं।

जिला स्तरीय टूर्नामेंटों में हिस्सा लेता था गुरविंदर

पुलिस अधिकारियों- एसपी (डी) खन्ना पवनजीत, डीएसपी मोहित कुमार सिंगला और डीएसपी करमजीत सिंह ग्रेवाल- ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों की जांच कई एंगल से की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक गुरविंदर सिंह एक प्रतिभावान कबड्‌डी खिलाड़ी था, जो गांव और जिला स्तरीय टूर्नामेंटों में हिस्सा लेता था और मेलों में भी खेला करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई